{"_id":"6866d7c224ebb0d79c01dc0e","slug":"gorakhpur-news-platform-of-purvanchal-express-suddenly-changed-chaos-ensued-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-991305-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस का अचानक बदला प्लेटफाॅर्म..मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस का अचानक बदला प्लेटफाॅर्म..मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
प्लेटफाॅर्म नौ से जानी थी ट्रेन, ट्रेन में चढ़ने के लिए जुटी थी भीड़, एक घंटे पहले हुई घोषणा, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे यात्रियों को हुई परेशानी
गोरखपुर। प्लेटफाॅर्म नंबर नौ पर आने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस का प्लेटफाॅर्म बदलने से यात्रियों को मुसीबतें झेलनी पड़ीं। खासकर बुजुर्ग यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बच्चे, महिलाएं और बीमार भी सीढ़ियों पर हांफते नजर आए। हालांकि ट्रेन आने के पहले घोषणा होने से यात्री दौड़ते भागते दूसरे प्लेटफाॅर्म पर पहुंच गए।
गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली 15052 पूर्वांचल एक्सप्रेस सुबह 10:10 बजे रवाना होती है, लेकिन यह ट्रेन बृहस्पतिवार करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से दोपहर 1:40 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर नौ से रवाना होने वाली थी। यह जानकारी ऑनलाइन शो कर रही थी, जिससे सभी यात्री सुबह से ही इंतजार कर रहे थे। दोपहर 12:40 बजे स्टेशन पर घोषणा हुई कि पूर्वांचल एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म नंबर सात से जाएगी।
इसके बाद थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। हालांकि ट्रेन के आने में एक घंटे का समय था, ऐसे में यात्री दौड़े-भागे नहीं, बल्कि धीरे-धीरे प्लेटफाॅर्म सात की ओर चल पड़े। इस दौरान बुजुर्गाें और महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ी। घोषणा के करीब 15 से 20 मिनट के भीतर सभी यात्री प्लेटफाॅर्म सात पर पहुंच गए। ट्रेन 1:40 बजे प्लेटफाॅर्म सात पर पहुंची, जिसके बाद यात्री उसमें सवार हुए।
विज्ञापन
सिसवा बाजार से पिता का इलाज कराने आए विरेंद्र अपने पिता लल्लन पंसारी का इलाज कराकर पूर्वांचल एक्सप्रेस से जा रहे थे। ट्रेन के दूसरे प्लेटफाॅर्म पर आने की सूचना के बाद उन्हें अपने पिता को लेकर दूसरे प्लेटफाॅर्म पहुंचने में दिक्कतें उठानी पड़ीं। बेतिया जाने वाली बुजुर्ग रामजन्म दास त्यागी प्लेटफाॅर्म नौ पर ट्रेन से बेतिया जाने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफाॅर्म बदलने की सूचना के बाद दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
............
साढ़े छह घंटे की देरी से रवाना हुई पूर्वांचल एक्सप्रेस
कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस का समय सुबह 10:10 बजे है। लेकिन, तय समय से करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से यह ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची। इसके बाद करीब तीन घंटे तक ट्रेन यहीं खड़ी रही और तय समय से छह घंटा 25 मिनट की देरी से रवाना हुई।
............
सात घंटे की देरी से आई गोरखधाम
ट्रेनों के री-शेड्यूल और डायवर्जन से बृहस्पतिवार को बठिंडा से चलकर गोरखपुर आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 9:55 बजे की बजाए शाम पांच बजे गोरखपुर पहुंची।