फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Piyush and Neha chose the wrong path to fulfill their dreams, from athletes they became kidnappers

Gorakhpur News: सपने पूरे करने को पीयूष-नेहा ने चुना गलत रास्ता, एथलीट से बन गए किडनैपर

Fri, 23 May 2025 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Piyush and Neha chose the wrong path to fulfill their dreams, from athletes they became kidnappers
अच्छी कोचिंग में भाला फेंक का अभ्यास करने लिए फीस जुटाने को नेहा और एथलीट पीयूष सिंह ने रची अपहरण की साजिश
विज्ञापन




नेहा साहनी दो बार स्टेट और एक बार खेल चुकी है नेशनल, पीयूष सिंह ने 100 मीटर दौड़ में दो बार खेला है नेशनल



गोरखपुर। एथलीट नेहा साहनी और पीयूष सिंह का सपना अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का था। खेल संसाधन जुटाने के लिए दोनों खिलाड़ियों ने गलत रास्ता चुना, जिससे वे किडनैपर (अपहरणकर्ता) बन गए। चौरीचौरा में बालक के अपहरण में दोनों आरोपी पकड़े गए। इसके बाद वे बार-बार अपने किए पर पछता रहे थे।



पीयूष बोल्ट और मिल्खा सिंह की तरह बनना चाहता था पीयूष



पीयूष सिंह ने पुलिस को बताया कि वह देवरिया स्टेडियम में 100 मीटर दौड़ का अभ्यास करता था। 100 मीटर रेस में वह दो बार बिहार राज्य में नेशनल खेलने जा चुका है। वहां जीत दर्ज कर वापस आया था। एक बार वह स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में भी शामिल हो चुका है। दोस्तों से उधार रुपये लेकर दौड़ के अभ्यास के लिए महंगे शूज व खाने-पीने का सामान खरीदा था। इधर, अभ्यास के चक्कर में लगातार दोस्तों का उधार बढ़ता जा रहा था। उसे वापस करने का कहीं कोई इंतजाम नहीं दिख रहा था। घरवालों से बताने पर यह डर लग रहा था कि कहीं वे उसका स्टेडियम जाना न छुड़ा दें। इसलिए साथ में अभ्यास करने वाली नेहा के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची। इसमें फंसने के बाद सारे सपने टूटते हुए दिख रहे हैं, उसे अब भविष्य की चिंता हो रही है। उसने कहा-एक बार मुझे मौका मिल जाए, ऐसी गलती फिर दोबारा कभी नहीं करूंगा। घर पर मिल्खा सिंह और बोल्ट की तस्वीरें लगाई हैं। उनके जैसा ही बड़ा खिलाड़ी बनने का सपना देखा था।
विज्ञापन




नीरज चोपड़ा की फैन है नेहा साहनी



अपहरण की घटना में पकड़े जाने के बाद नेहा साहनी ने पुलिस को बताया कि वह 100 मीटर व 1500 मीटर रेस में दो बार स्टेट और तीन बार नेशनल प्रतियोगिता में शामिल हो चुकी है। नेहा ने बताया कि अब उसे शर्मिंदगी महसूस हो रही है। सोचा था कि देश के लिए खेलकर घरवालों का सिर एक दिन गर्व से ऊंचा करेगी, लेकिन इस कृत्य से पूरा परिवार अपमानित हुआ है। वह नीरज चोपड़ा का हर मैच देखती है, उनकी तरह ही बनना चाहती थी। इसके लिए भदोही में रहने वाले एक सेवानिवृत कोच से उसकी बात हुई थी। उन्होंने एक अच्छे कैंप में प्रवेश दिलाने के लिए कहा था। वहां भाला फेंकने का अभ्यास देश के बड़े शहरों के कोच आकर कराते हैं। प्रवेश के लिए 30 हजार रुपये फीस जमा करनी थी। पिता किसान हैं, छोटी बहन भी एथलीट है। वह भी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परेशान रहती है। सोचा था इस घटना को अंजाम देकर जो भी रुपये मिलेंगे, उससे गुजरात की कोचिंग में प्रवेश लेगी। साथ ही छोटी बहन के लिए भी अच्छे शूज खरीदकर दूंगी। लेकिन उसकी इस गलती से पूरे परिवार का सिर शर्म से झुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed