फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: People caught the young man who was running away with an innocent child playing outside the house

Gorakhpur News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को लेकर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा

Wed, 06 Aug 2025 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: People caught the young man who was running away with an innocent child playing outside the house
- मासूम को परिजनों को सौंप कर आरोपी युवक को पुलिस के किया हवाले
विज्ञापन

भटहट। गुलरिहा थानाक्षेत्र के बैरियत तिराहे पर स्थित घर के दरवाजे पर खेल रहे मासूम को लेकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद मासूम को उसके परिजनों को सौंप कर गुलरिहा थाने के भटहट चौकी पुलिस सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वह पूरी तरह से नशे में था। बार-बार अपना नाम और पता गलत बता रहा है। घटना से भटहट कस्बे में दहशत है।

मंगलवार रात आठ बजे भटहट कस्बे के बैरियर तिराहा निवासी मेहताब आलम का ढाई वर्ष का बेटा निजाम दरवाजे पर खेल रहा था। वह खेलते-खेलते स्टार हाॅस्पिटल के बगल में स्थित गैलरी में चला गया। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसे गोद में लेकर गोरखपुर शहर की तरफ चल दिया। आस-पास के लोग मासूम को ले जाते हुए देखे तो उन्हें आशंका हुई और वह युवक का पीछा करने लगे। करीब 200 मीटर आगे जाने के बाद लोगों ने उससे मासूम के बारे में पूछताछ की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद युवक की गोद से मासूम को लोगों ने ले लिया और पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान मासूम के परिजन भी वहां पहुंच गए और मेहताब को लेकर घर चले आए। चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक नशे में होने से ठीक से बोल नहीं पा रहा है। अलग-अलग नाम व पता बता रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। होश में आने और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed