{"_id":"6748ccfe447fb59dff072486","slug":"gorakhpur-news-outrage-over-increasing-the-rent-of-municipal-corporation-shops-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-761800-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने पर आक्रोश
विज्ञापन
गोरखपुर। बृहस्पतिवार को नगर निगम के किराएदार दुकानदारों की बैठक लोकतंत्र रक्षक सेनानी संघ के अध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला परिषद रोड, चारुचंद्र पुरी, स्टेशन रोड,आरटीओ रोड, धर्मशाला बाजार सहित अन्य जगहों के दुकानदारों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में दुकानदारों ने दुकानों के बढ़े किराए को वापस लेने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्व विद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी राम सिंह ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की मनमानी से लोग परेशान हैं। अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बातों को अनसुनी कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि सांसद विधायक का अधिकारियों के लिए कोई मतलब नही है। कई विधायकों ने अधिकारियों का पत्र लिख कर दुकानदारों की समस्या का समाधान करने को कहा। लेकिन, अधिकारी उनको नजरंदाज कर रहे हैं।
बैठक में दुकानदारों के समर्थन में कांगेस, सपा, राष्ट्रीय कांग्रेस, बसपा, निषाद पार्टी, भाजपा के नेता शामिल थे। इस अवसर पर राधेश्याम सिंह, ओमनारायण पांडे, राधेश्याम सेहरा, चकवर्ती राय, राजेंद्र राय, अयोध्या साहनी, गौतम लाल, गगनदीप आर्य,श्रवण गुप्ता, अभिनव श्रीवास्त, मुन्नालाल, मुर्तजा, विकास निषाद, राजू मद्धेशिया , सतीश चौहान सहित अन्य बहुत से लोग थे।