{"_id":"682f744d67d51369610aa2c4","slug":"gorakhpur-news-opd-timings-will-change-in-all-ner-hospitals-from-may-26gorakhpur-news-opd-timings-will-change-in-all-ner-hospitals-from-may-26-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-945253-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 26 मई से एनईआर के सभी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 26 मई से एनईआर के सभी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदलेगा
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे : अब नौ बजे से शुरू होगी ओपीडी, पांच बजे तक देखेंगे डॉक्टर
रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद लिया गया निर्णय
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे अपने सभी अस्पतालों में ओपीडी का समय 26 मई से बदलने जा रहा है। अब ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से बढ़ाकर नौ बजे कर दिया गया है। डॉक्टर शाम पांच बजे तक मरीज देखेंगे। रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ने आदेश जारी कर दिए हैं।
रेलवे चिकित्सालयों में अभी तक सुबह 7:30 बजे से ओपीडी का रजिस्ट्रेशन होता था। आठ बजे से ओपीडी शुरू हो जाती थी। शाम चार बजे अस्पताल बंद हो जाते थे। इससे मरीजों को परेशानी हो रही थी। कर्मचारी यूनियन के साथ अन्य कर्मियों ने भी इसे पूर्व की भांति करने का निवेदन किया था। हाल ही में हुई रेलवे बोर्ड बैठक में इसे अनुमति मिल गई।
अनुमति मिलने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. बीएन चौधरी ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश 26 मई से लागू होगा। आदेश के अनुसार, ओपीडी रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। इसके बाद द्वितीय पाली में दोपहर दो से 4:30 बजे तक होगा। दिन में 1:30 से दो बजे तक लंच होगा। इसी तरह डॉक्टर सुबह की पाली में नौ बजे से 1:30 बजे तक और शाम की पाली में तीन से पांच बजे तक ओपीडी में मरीजों को देखेंगे। दवा का वितरण शाम 5:30 बजे तक होगा। चिकित्सा निदेशक कार्यालय का समय सुबह नौ बजे से 1:30 और शाम को दो बजे से 5:30 तक होगा।