फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: On the first day, players from Gorakhpur, Kanpur and Lucknow dominated

Gorakhpur News: पहले दिन गोरखपुर, कानपुर और लखनऊ के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Sun, 03 Aug 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: On the first day, players from Gorakhpur, Kanpur and Lucknow dominated
रामगढ़ताल नौकाविहार के पास आयोजित सीआईएससीई राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते
दो दिवसीय राज्यस्तरीय सीआईएससीई स्केटिंग प्रतियोगिता की हुई शुरूआत
विज्ञापन

गोरखपुर। दो दिवसीय राज्यस्तरीय सीआईएससीई रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को शहर के रामगढ़ताल स्थित नौका विहार पर किया गया। स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. एस चन्नप्पा ने किया। प्रतियोगिता में वाराणसी, कानपुर साउथ, कानपुर नॉर्थ, लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर और प्रयागराज की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन गोरखपुर, कानपुर और लखनऊ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
पहले दिन अंडर-11 के बालक वर्ग में 1500 मीटर इन लाइन रेस में लखनऊ नॉर्थ के सानिध्य पांडेय ने प्रथम, लखनऊ साउथ के परम लालचंदानी द्वितीय और कानपुर साउथ के कुमार उत्कर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में लखनऊ नॉर्थ की वेदनशी सिंह प्रथम, लखनऊ साउथ की शनाया राणा, दूसरे और गोरखपुर की श्रीवल्ली सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर-14 के 2000 मीटर इन लाइन रेस के बालक वर्ग में पहला स्थान गोरखपुर के श्रेयांश गुप्ता को मिला। लखनऊ साउथ के सार्थक कुमार पाल को दूसरे और कानपुर साउथ के मोहम्मद अजीम खान तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पहला स्थान लखनऊ साउथ की कृति कपूर को मिला। वहीं दूसरा और तीसरा स्थान लखनऊ नॉर्थ की आर्या पाल व अंशिका मिश्रा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 आयुवर्ग में 3000 मीटर इन लाइन रेस के बालक वर्ग में हर्षित राज, इशांक कुमार और सम्राट शर्मा को क्रमशः पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 के 3000 मीटर इनलाइन रेस की कैटेगरी में कानपुर साउथ के अभिषेक आहूजा, कविराज सचान और मेरठ के जस्टिन थॉमस को क्रमशः पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
क्वॉड रेस की प्रतियोगिता में अंडर-11 बालक वर्ग में गोरखपुर के दर्शन पांडेय, कानपुर साउथ के युवान गर्ग और लखनऊ साउथ के अविश सक्सेना को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में लखनऊ साउथ की आस्था सिंह को प्रथम, लखनऊ नॉर्थ की आद्या खरे को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
अंडर-14 बालक वर्ग में 2000 मीटर की क्वॉड रेस में वाराणसी के विनायक गुप्ता प्रथम, प्रयागराज के सोहन सिंह द्वितीय और लखनऊ साउथ के आराध्य सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग में पहला स्थान कानपुर नॉर्थ की आरोही पाल, दूसरा स्थान लखनऊ साउथ की अनन्या निरंजन और तीसरा स्थान लखनऊ साउथ की निष्ठा गर्ग को मिला।
अंडर-17 बालक वर्ग में 3000 मीटर की क्वॉड रेस में लखनऊ साउथ के लक्ष्य सिंह, मेरठ के मिसम अली और कानपुर साउथ के रेयांश वर्मा को क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में लखनऊ साउथ की वंदिता सिंह, लखनऊ नॉर्थ की मन्नत अशरफ शेख और मेरठ की रिद्धिशा राजपूत को क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

क्वॉड वर्ग के अंडर-19 में बालक वर्ग के 3000 मीटर रेस में वाराणसी के अश्मन कोहली, लखनऊ साउथ के अथर्व तिवारी और कानपुर नॉर्थ के शाश्वत शर्मा को पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मेरठ की तूलिका सैनी ने पहले और लखनऊ साउथ की वैभवी तिवारी दूसरे स्थान पर रहीं। उद्घाटन समारोह में मेजबान स्कूल के संस्थापक राजीव गुप्ता, अपनीत गुप्ता, निदेशक जय गुप्ता, राजवंश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed