{"_id":"68ed672b0d19349def04ca9b","slug":"gorakhpur-news-now-the-bride-and-groom-will-be-able-to-enter-the-mandap-after-biometric-attendance-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1101336-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद मंडप में प्रवेश पाएंगे दुल्हा-दुलहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद मंडप में प्रवेश पाएंगे दुल्हा-दुलहन
विज्ञापन
शादी की तारीख अभी तय नहीं लेकिन आए दो हजार से अधिक आवेदन
बिवाहित ने आवेदन किया तो जाना पड़ सकता है जेल
गोरखपुर। सरकार की तरफ से कराए जाने वाली सामूहिक शादी को और पारदर्शी बनाने के लिए लाभार्थियों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस होगा। शादी के लिए जिन लोगों ने आवेदन किया है विवाह स्थल पर जाने से पहले बर-बधू का बायोमेट्रिक अटेंडेंस लिया जाएगा। अंगूठा लगते ही उनका चेहरा दिखने लगेगा। तस्दीक होने पर प्रवेश की इजाजत दी जाएगी। यदि किसी विवाहित ने आवेदन किया है तो उसे जेल भी जाना पड़ेगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि सामूहिक शादी पर सरकार का विशेष फोकस है। पात्र व्यक्ति को ही योजना का लाभ मिले इसके लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। सामूहिक शादी में तमाम अनियमितताएं मिली हैं। इसे देखते हुए सरकार अब बायामेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था करने जा रही है। पहले जिनका नाम सूची में होता था वह बर-बधू शादी स्थल पर आ जाते थे। अब पहले आना पड़ेगा और चेहरे के मिलान के बाद ही अंदर जाने की इजाजत होगी।
इस वित्तीय वर्ष में सामूहिक शादी का लक्ष्य 1,600 था। इनमें से 1,569 जोड़ों की शादी हो चुकी है। अभी सामूहिक शादी का डेट नही आया है लेकिन 2,000 से अधिक लोगों ने आवेदन कर दिया है। आवेदकों का सत्यापन समाज कल्याण विभाग की तरफ से कराया जा रहा है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पहले सामूहिक शादी में 51,000 खर्च होता था। अब सरकार ने राशि बढ़ाकर एक लाख कर दी है। इनमें से 60,000 की धनराशि लड़की के खाते में भेजी जाती है और 25,000 का उपहार दिया जाता है और 15,000 रुपये आयोजन में खर्च होते हैं।