फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Now tenants will also have to pay user charge for garbage collection

Gorakhpur News: अब किराएदारों को भी देना होगा कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज- नगर निगम ने तैयार की योजना

Wed, 09 Oct 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2024 04:32 AM IST
सार

नगर आयुक्त ने सभी 80 वार्डों में किराएदारों के सर्वे के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बेतियाहाता पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि किराएदारों से पहले सभी कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों से यूजर चार्ज वसूला जाना चाहिए। भवन मालिक के साथ किराएदारों से यूजर चार्ज वसूलने का विरोध नहीं है, लेकिन इसके लिए नगर निगम को संसाधन भी बढ़ाने की जरूरत है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Now tenants will also have to pay user charge for garbage collection
नगर निगम भवन - फोटो : स्त्रोत- एक्स

विस्तार

शहर में अब किराएदारों को भी अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज देना होगा। अभी तक केवल मकान मालिकों को ही यूजर चार्ज देना पड़ता था। इसके लिए नगर निगम के सुपरवाइजरों और सफाई कर्मचारियों को सर्वे के लिए लगाया जाएगा।

विज्ञापन


नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का दायरा बढ़ाने जा रहा है। निगम के दायरे में रहने वाले करीब एक लाख किराएदारों को कूड़ा कलेक्शन के लिए 100-100 रुपये यूजर चार्ज के रूप में देने होंगे। नगर निगम बोर्ड की बैठक में रुस्तमपुर वार्ड के भाजपा पार्षद धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को किराएदारों से यूजर चार्ज वसूलने का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन


पार्षद का कहना था कि कई मकानों में चार से पांच किराएदार हैं। लेकिन सिर्फ 100 रुपये यूजर चार्ज मिलता है। वार्ड में 4000 से अधिक मकान मालिक और किराएदार हैं। लेकिन यूजर चार्ज के नाम पर सिर्फ 90 हजार रुपये मिलते हैं। इसके अतिरिक्त 28 हजार रुपये कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी वार्डों में होगा सर्वे
नगर आयुक्त ने सभी 80 वार्डों में किराएदारों के सर्वे के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बेतियाहाता पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि किराएदारों से पहले सभी कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों से यूजर चार्ज वसूला जाना चाहिए। भवन मालिक के साथ किराएदारों से यूजर चार्ज वसूलने का विरोध नहीं है, लेकिन इसके लिए नगर निगम को संसाधन भी बढ़ाने की जरूरत है।


नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि अभी तक केवल मकान मालिकों से ही यूजर चार्ज लिया जाता था लेकिन अब किराएदारों से भी 100 रुपये यूजर चार्ज वसूला जाएगा। पार्षद के प्रस्ताव पर सर्वे कराया जाएगा। अधिक से अधिक लोग यूजर चार्ज देंगे तो नगर निगम संसाधन बढ़ाने में सक्षम होगा और शहर साफ-सुथरा रखने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed