फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Now Northeast Railway will have a boxing team

Gorakhpur News: अब पूर्वोत्तर रेलवे की होगी बॉक्सिंग टीम

Fri, 25 Jul 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Now Northeast Railway will have a boxing team
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की कवायद के बाद शुरू हुई टीम बनाने की प्रक्रिया
विज्ञापन


बॉक्सिंग कोच के रूप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका चौधरी चयनित
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की अब बॉक्सिंग टीम भी होगी। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ ने एनईआर की बॉक्सिंग टीम बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इज्जतनगर में इसका केंद्र होगा। यहीं खिलाड़ी अभ्यास भी करेंगे। इसके लिए कोच की तैनाती कर दी गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे में बॉक्सिंग टीम बनाने के लिए खेल कोटा के तहत भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसको लेकर कमेटी ने चार बॉक्सिंग खिलाड़ियों की भर्ती खेल कोटा से करने का निर्णय लिया है। इनमें दो महिला और दो पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। भर्ती का विज्ञापन सितंबर में निकालने की तैयारी है। इसके बाद अगले साल जनवरी में ट्रायल के बाद खिलाड़ियों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बॉक्सिंग की शुरूआत के लिए नरसा ने बॉक्सिंग कोच के रूप में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रियंका चौधरी को चयनित किया है। बॉक्सिंग के शुरूआत की पूरी प्रक्रिया कोच की देखरेख में होगी। बॉक्सिंग का केंद्र इज्जतनगर होगा। रिंग भी वहीं तैयार कराया जाएगा। जहां खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन


कोट
पूर्वोत्तर रेलवे की बॉक्सिंग टीम नहीं थी। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ ने बॉक्सिंग की टीम बनाने का निर्णय लिया है। टीम बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खेल कोटे के तहत खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। बॉक्सिंग का केंद्र इज्जतनगर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज कुमार सिंह, सचिव नरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed