फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Now Khowa will be destroyed, notice will be sent in adulterated tea leaf case

Gorakhpur News: अब नष्ट कराया जाएगा खोवा, मिलावटी चायपत्ती मामले में भेजा जाएगा नोटिस

Sat, 01 Mar 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Now Khowa will be destroyed, notice will be sent in adulterated tea leaf case
पिछले शनिवार को बस स्टेशन से खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा था 10 क्विंटल खोवा
विज्ञापन




गोरखपुर। रेलवे बस स्टेशन से पकड़े गए खोवा का अब तक एक को छोड़कर कोई अन्य दावेदार सामने नहीं आया है। आठ दिन से दफ्तर में रखा खोवा अब खराब हो चुका है। इसे शनिवार को खोवा मंडी के व्यापारियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के बीच नष्ट कराया जाएगा। इसके अलावा मिलावटी चायपत्ती प्रकरण में कारोबारी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा।



होली से पहले ही मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए पिछले शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम रेलवे बस स्टेशन पर पहुंची और वहां से 14 बोरों में करीब 10 क्विंटल खोवा जब्त किया। बसों से उतरे खोवा के पैकेटों को खाद्य सुरक्षा विभाग के दफ्तर भेजकर खोवा मंडी के व्यापारियों को सूचित किया गया। इसमें शाम तक केवल एक व्यापारी ही सामने आया। उसके चार पैकेट खोवा का नमूना लेते हुए उसे सुपुर्दगी में दे दिया गया। शेष सारा खोवा (करीब साढ़े नौ क्विंटल) अभी भी विभाग के दफ्तर में पड़ा है। शुक्रवार को इसकी जांच की गई तो पैकेटबंद खोवा से दुर्गंध आने लगी है। इसके बाद तय किया गया कि शनिवार को खोवा मंडी के व्यापारियों की मौजूदगी में इसकी वीडियोग्राफी कराकर इस खोवा को नष्ट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


--



चायपत्ती के ट्रांसपोर्टर मांगा जाएगा जवाब

नौसड़ में मिली चायपत्ती में मिलावट की पुष्टि हो चुकी है। चार में से तीन नमूने अधोमानक और एक फेल हुआ है। मौके पर जो चमड़ा रंगने वाला केमिकल पकड़ा गया है, उसके अंश चायपत्ती में भी पाए गए हैं, जिससे इस बात की पुष्टि हुई है कि यहां से रंगी हुई चायपत्ती ही दूसरे जगहों पर भेजी जाती थी। इससे पहले देवरिया भेजी गई चायपत्ती में भी मिलावट की पुष्टि हुई थी। अब खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले में चायपत्ती के स्टाकिस्ट ट्रांसपोर्टर को नोटिस भेजकर जवाब मांगेगा। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विभाग उनके खिलाफ केस दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed