फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Notice to Additional Municipal Commissioner and XEN on slow progress of construction works

Gorakhpur News: निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर अपर नगर आयुक्त व एक्सईएन को नोटिस

Fri, 24 Jan 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Notice to Additional Municipal Commissioner and XEN on slow progress of construction works
कमिश्नर ने मंडल के सभी डीएम को पूर्वांचल विकास निधि के कार्यों की गुणवत्ता की जांच के दिए निर्देश
विज्ञापन

गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर अपर नगर आयुक्त तथा अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने मंडल के सभी डीएम को पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश/राज्यांश)/त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराकर पूरी आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कमिश्नर बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश/राज्यांश)/त्वरित आर्थिक विकास योजना की प्रगति की मंडलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उपनिदेशक (अर्थ एवं संख्या) ने परियोजनाओं की वर्तमान कार्य प्रगति की वार्षिक बिंदुवार स्थिति से अवगत कराया। जिस पर कमिश्नर ने कहा कि समन्वय बनाकर बाधाओं को दूर करके यथाशीघ्र कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए इसमें किसी भी प्रकार का समझौता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना, संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज के जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed