{"_id":"67856d6be477d65a770df0d1","slug":"gorakhpur-news-nishad-party-workers-beaten-with-bats-and-stumps-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-808360-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को बैट और स्टंप से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को बैट और स्टंप से पीटा
विज्ञापन
खोराबार क्षेत्र में निषाद पार्टी के कार्यक्रम में आए थे कार्यकर्ता
क्रिकेट खेलने जा रहे बाइक सवार युवकों से कहासुनी के बाद हुई मारपीट
खोराबार। सिक्टौर में मनबढ़ बाइक सवार कुछ युवकों ने निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को बैट और स्टंप से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार लेकर पहुंची जहां प्राथमिक उपचार के बाद दीपक निषाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों को घर भेज दिया। खोराबार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर चौराहा पर सोमवार को निषाद पार्टी का एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कार्यकर्ता शाम को घर जाने के लिए सहारा एस्टेट के पास खड़ी बस में बैठने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार कुछ युवक क्रिकेट खेलने कहीं जा रहे थे। कार्यकर्ताओं और युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, इसके बाद मारपीट हो गई। इसमें गगहा के नरौहा निवासी गुड्डी देवी, चंदन, अंजनी निषाद, सुजीत निषाद, दीपक निषाद और इंद्रशेन घायल हो गए। अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं पड़ी है, पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।