{"_id":"69052a6e3d9c67dc3c087204","slug":"gorakhpur-news-national-book-festival-starts-today-at-ddu-cm-yogi-will-inaugurate-it-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1119513-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव आज से, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव आज से, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
गोरखपुर पुस्तक महोत्सव की तैयारी में सजाया जा रहा गोरखपुर विश्वविद्यालय।
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से हो रहा नौ दिवसीय आयोजन, तैयारियां पूरी
भीड़ को देखते हुए हिंदी विभाग के सामने के गेट को भी खोला जाएगा
कुलपति और एनबीटी के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन ने परखीं तैयारियां
गोरखपुर। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) की ओर से गोरखपुर में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ एक नवंबर को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नौ नवंबर तक होने वाले इस महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भीड़ को देखते हुए महोत्सव के दौरान प्राचीन-इतिहास-हिंदी विभाग के सामने स्थित गेट को भी आवागमन के लिए खोला जाएगा।
महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। इस दौरान कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शाम और फिर देर रात पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। एनबीटी के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा और अन्य व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां परखीं। तीन दिन से हो रही बारिश के कारण खलल पड़ा लेकिन सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, एनबीटी के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे व डॉ. पवन त्रिपाठी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
महोत्सव को लेकर कुलपति प्रो. पूनम टंडन और एनबीटी के निदेशक युवराज मलिक ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। युवराज मलिक ने बताया कि महोत्सव में 100 से अधिक प्रकाशकों के 200 से भी अधिक पुस्तकों के स्टॉल लगेंगे। इसके अलावा बाल मंडप और साहित्यिक मंच पर नामचीन लेखकों-वक्ताओं के साथ संवाद, कार्यशालाएं और चर्चाएं आयोजित होंगी। बाल मंडप में बच्चों के लिए आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि साहित्यिक मंच पर गोरखपुर और यूपी के अन्य हिस्सों से जुड़ी जानी-मानी साहित्यिक हस्तियाें को सुनने का अवसर मिलेगा। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 से रात आठ बजे तक सभी के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।
कुलपति ने कहा कि यह सिर्फ शहर ही नहीं पूरे पूर्वांचल का इवेंट है। प्रयास है कि इसकी चर्चा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो। इस महोत्सव से अध्यात्म की नगरी में साहित्य को भी नए आयाम मिलेंगे। कोशिश है कि महोत्सव से लोगों में पुस्तक पढ़ने की आदत बने। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम में सपरिवार हिस्सा लेने की अपील की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एसआईसी में 1600 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण, सीएम योगी आज देंगे प्रमाणपत्र
योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा समारोह, सैमसंग इंडिया के अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सैमसंग इनोवेशन कैंपस (एसआईसी) के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के लगभग 1600 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इन्हें शनिवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सीएम योगी से मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।
एसआईसी प्रमाणपत्र वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सैमसंग इंडिया के सीईओ जेबी पार्क व इलेक्ट्राॅनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनोद शर्मा की सहभागिता रहेगी। अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी। डीडीयू के विद्यार्थियों ने एआई, बिग डेटा, आईओटी, कोडिंग एंड प्रोग्रामिंग जैसी भविष्य की प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम इलेक्ट्राॅनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से स्वदेश (सोशल वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फॉर इम्पॉवर्ड सोसाइटी) संस्था की ओर से संचालित किया जा रहा है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन का कहना है कि एसआईसी जैसी पहल विश्वविद्यालय के ‘स्किल टू एम्प्लॉयमेंट’ मिशन को नई गति देती है।