फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Mushtaq died after being beaten up after being mistaken for a thief. Postmortem report revealed

Gorakhpur News: चोर समझकर पिटाई से हुई थी मुश्ताक की मौत...जानिए कैसे हुआ खुलासा? वीडियो हुआ था वायरल

Tue, 19 Aug 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 Aug 2025 01:55 AM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुश्ताक को गांव में घूमते देखा तो उन्हें लगा कि वह पशु चोर है। पूछताछ में भी वह कुछ बता नहीं रहा था, इसके चलते उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई थी। उस दौरान गांव के कुछ युवकों ने मुश्ताक की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

विज्ञापन
In Gorakhpur,  Mushtaq died after being beaten up after being mistaken for a thief. Postmortem report revealed
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गगहा के ठठौली निवासी मुस्ताक (48) की मौत लोगों की पिटाई से ही हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। इधर पुलिस की जांच में सामने आया कि लोगों ने घटना वाले दिन उसे चोर समझकर पिटाई कर दी थी, जिससे लगे चोट से उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


इस मामले की जानकारी होने पर परिजनों के साथ सोमवार को गगहा थाने पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दो नाबालिगों समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया, जबकि दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया। 

विज्ञापन

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। जानकारी के मुताबिक, बड़गो बरईपार के निवासी मुश्ताक का शव शुक्रवार को सड़क किनारे मिला था। उसकी बाइक लावारिस हालत में देवकली के पास मिली थी, जिसे शुक्रवार को पुलिस थाने पर उठा लाई थी।

तब पुलिस ने हादसे में मौत की आशंका जताई थी लेकिन इसी बीच रविवार को उसकी पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मुश्ताक की पिटाई हुई थी। रात में चोर समझकर ग्रामीणों ने मारा पीटा था। इसके बाद पुलिस जांच कर रही थी कि सोमवार को परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंच गए।
विज्ञापन

घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद बहन की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने वीडियो से पहचान कर पांच आरोपियों को पकड़ा, तब ग्रामीण शांत हुए। आरोपियों की पहचान ठठौली निवासी शिवचन्द, आशुतोष कुमार व रोहित के रूप में हुई है।

पशु चोर समझकर की थी पिटाई
पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुश्ताक को गांव में घूमते देखा तो उन्हें लगा कि वह पशु चोर है। पूछताछ में भी वह कुछ बता नहीं रहा था, इसके चलते उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई थी। उस दौरान गांव के कुछ युवकों ने मुश्ताक की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन

इस बीच शनिवार की सुबह जब मुश्ताक अहमद का शव मिला तो पुलिस ने हादसे और नशे की आशंका में मृत्यु होने की बात कहकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। हालांकि दूसरे दिन जब सोशल मीडिया पर उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed