फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Murder case filed against mother, two sisters and brother for killing son

Gorakhpur News: बेटे की हत्या में मां, दो बहनों व भाई पर हत्या का केस

Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Murder case filed against mother, two sisters and brother for killing son
मृतक की पत्नी की तहरीर पर बांसगांव पुलिस ने की कार्रवाई, जेल भेजे गए आरोपी
विज्ञापन

25 जून की रात पारिवारिक कलह में हुई मारपीट में घायल युवक की हो गई थी मौत
बांसगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम तिघरा रूद्रमन में बुधवार की रात नौ बजे पारिवारिक कलह में हुई मारपीट में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी मां, दो बहनों और भाई के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर बांसगांव पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मृतक की पत्नी अनिता ने तहरीर में बताया कि अमित ने उससे एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद अपने घर पर परिवार के साथ रहने लगे। इसे लेकर अमित और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच विवाद शुरू हो गया। सास का आरोप था कि अमित जो पैसा कमा रहा है, वह सिर्फ पत्नी को देता है। पैसे को लेकर विवाद होता था। उसने आरोप लगाया कि बुधवार की देर रात करीब नौ बजे कमाकर अमित घर आया। खाना खाने के बाद पैसा नहीं देने की बात को लेकर देवर सन्नी, सास मीरा देवी, ननद सुनीता व मनीता से कहासुनी हो गई। इसके बाद सभी ने अमति के ऊपर हमला कर दिया। इसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बांसगांव पीएचसी पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी अनिता की तहरीर पर पुलिस ने सास, देवर तथा दो ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed