फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Munna murder case: Three suspects picked up, crime scene re-investigated

मुन्ना हत्याकांड : तीन संदिग्ध युवकों को उठाया, दोबारा घटना स्थल की हुई जांच

Sat, 18 Oct 2025 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Munna murder case: Three suspects picked up, crime scene re-investigated
315 बोर के तमंचे से हुई हत्या, आरोपी का नहीं मिला कोई सुराग
विज्ञापन

गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र के गोड़सरी निवासी मुन्ना हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर गांव के तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। इधर, शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम ने दोबारा घटना स्थल पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किया। टीम को घर और दुकान के आसपास खून के संदिग्ध निशान और अन्य साक्ष्य मिले हैं।
मुन्ना साहनी रानीपुर चौराहे पर जूस की दुकान चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी आशा देवी और चार बच्चे हैं। पड़ोसियों और परिजनों के अनुसार, मुन्ना साहनी का किसी से दुश्मनी नहीं थी। घटना की रात, परिवार बरामदे में सो रहा था। अचानक अज्ञात व्यक्ति ने मुन्ना साहनी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 315 बोर के तमंचे से गोली मारकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पत्नी आशा देवी का कहना है कि उन्होंने किसी को गोली चलाते हुए नहीं देखा। अगर देख लेती तो शोर मचाती।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घर और आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस की जांच घर के आस-पास घूम रही है। हत्या में किसी अपने के ही शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक डॉ. विमलेश ने परिवार को मदद का दिया भरोसा
कौड़ीराम। बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान शुक्रवार को मृतक जूस विक्रेता मुन्ना साहनी के घर गोड़सरी पहुंचे और परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया और सरकारी योजनाओं के तहत मदद दिलाने का भरोसा भी कराया। विधायक ने मौके पर उपस्थित क्षेत्राधिकारी बांसगांव, थाना अधिकारी और एसडीएम प्रदीप सिंह को सख्त निर्देश दिए कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हैं और जनता की सुरक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। परिजन ने विधायक के सहयोग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई और सुरक्षा के लिए विधायक की पहल से उन्हें थोड़ी राहत मिली है।


हत्यारोपी का सुराग नहीं
कौड़ीराम। गोड़सरी निवासी जूस विक्रेता मुन्ना साहनी के हत्यारोपी का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने घटना के बाद तुरंत जांच शुरू की और कई टीमों को तैनात किया। साथ ही कई लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। मृतक के पुत्र चंद्रभान ने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है कि जो भी दोषी हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed