फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Municipal Corporation selected 13 'ideal wards', excellent results seen in cleanliness competition

Gorakhpur News: नगर निगम ने चुने 13 ‘आदर्श वार्ड’, स्वच्छता प्रतियोगिता में दिखे उत्कृष्ट परिणाम

Fri, 22 Aug 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Municipal Corporation selected 13 'ideal wards', excellent results seen in cleanliness competition
नगर निगम गोरखपुर द्वारा आयोजित स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 वार्
मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चयनित वार्डों की घोषणा की गई
विज्ञापन


गोरखपुर। नगर निगम की ओर से आयोजित स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 वार्डों को ‘आदर्श वार्ड’ घोषित किया गया है। बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में घोषणा की गई।

चयनित 13 वार्डों के पार्षदों को भी बैठक में बुलाया गया। इसमें राप्तीनगर पूनम सिंह, विकास नगर अजय ओझा, गोपालपुर गुंजा, गिरधरगंज रणंजय सिंह, नेताजी सुभाष नगर आरती सिंह, चंद्रशेखर आजाद चौक धर्मेंद्र सिंह, सिविल लाइन-1 अजय राय, शक्ति नगर आशा, बसंतपुर विजेंद्र अग्रहरी, आत्माराम नगर अभिषेक शर्मा, चरगांवा सरोज पासवान, सालिकराम नगर सरिता यादव और विजय चौक मनु जायसवाल शामिल रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी प्रतियोगिता में ये 13 वार्ड आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि शेष 67 वार्डों के लिए अलग प्रतियोगिता होगी। बैठक में यह भी तय हुआ कि डोर-टू-डोर गाड़ियों के जरिए कचरे का पृथक्करण (गीला, सूखा, हानिकारक, ई-वेस्ट) सुनिश्चित किया जाएगा। सड़क किनारे और बाजारों में डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे और दुकानदारों से नियमित यूजर चार्ज वसूला जाएगा। पार्षदों ने राष्ट्रीय स्तर की “शीर्ष 100 वार्ड प्रतियोगिता” में भाग लेने का उत्साह जताया। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों के प्रतिनिधियों को अन्य श्रेष्ठ शहरों का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वहां की स्वच्छता व्यवस्था को समझकर अपने वार्डों में लागू किया जा सके। बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र और प्रमोद कुमार सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed