फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Municipal Corporation receives Global Watertech Award-2025

Gorakhpur News: नगर निगम को मिला ग्लोबल वॉटरटेक अवॉर्ड-2025

Sat, 30 Aug 2025 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Municipal Corporation receives Global Watertech Award-2025
दिल्ली में आयोजित हुआ समारोह, मेयर के नेतृत्व में पहुंची थी टीम
विज्ञापन


गोरखपुर। ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन (जीईईएफ) ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में नगर निगम को ग्लोबल वॉटरटेक अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया। नगर निगम को यह पुरस्कार उसकी अभिनव अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेंटर (यूएफएमसी) परियोजना के लिए दिया गया। जिसे स्मार्ट वॉटर रेजिलिएंस प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर श्रेणी में चुना गया। यह सम्मान भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद ने प्रदान किया।

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस परियोजना से गोरखपुर में जलभराव की समस्या लगभग 65 प्रतिशत तक कम हो गई है। जिन क्षेत्रों में पहले कई दिनों तक पानी भरा रहता था, अब कुछ ही घंटों में स्थिति सामान्य हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह पहल गोरखपुर की जलवायु सहनशीलता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पूर्व जल शक्ति सचिव व टेरी के डिस्टिंग्विष्ठ फेलो डॉ. श्यामल कुमार सरकार ने गोरखपुर को अन्य शहरों के लिए आदर्श मॉडल करार दिया। समारोह में महाप्रबंधक जलकल रघुवेंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, परियोजना प्रबंधक राजीव पांडेय और सेंटर हेड डॉ. सौम्या श्रीवास्तव सहित पूरी यूएफएमसी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed