{"_id":"674a1e3c69a11acecc0c7b47","slug":"gorakhpur-news-mumbai-crime-branch-is-interrogating-two-people-in-custody-in-the-theft-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-762748-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चोरी के मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चोरी के मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ
विज्ञापन
गोरखपुर। मुंबई में एक बड़े घराने से चोरी हुए गहने की जांच-पड़ताल करने मुंबई की एसओजी टीम गोरखपुर आई। बेलीपार थाना क्षेत्र के भस्मा गांव निवासी एक महिला और उसके बेटे से पूछताछ कर बेलीपार कस्बे के स्वर्ण व्यवसायी को हिरासत में लेकर बृहस्पतिवार को पूछताछ की है। दूसरे दिन शुक्रवार को भी पूछताछ करती रही।
सूत्रों की मानें तो बेलीपार थाना क्षेत्र के भस्मा गांव निवासी रजनीश प्रसाद मुंबई में रहकर पेंट पॉलिश करता है। कुछ माह पूर्व वह फोन के जरिए मुंबई में एक लड़की के संपर्क में आया, जिससे उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह लड़की मुंबई के एक संभ्रांत परिवार में नौकरानी का काम करती थी। मौका पाकर वह करीब एक करोड़ रुपये के गहने चुराकर फरार हो गई। इसमें से कुछ गहने उसने अपने प्रेमी भस्मा निवासी रजनीश को भी दिए। करीब दो माह पूर्व गांव में रजनीश की मां करीब ढाई तोले गहने बेलीपार क्षेत्र स्थित एक सराफा कारोबारी के वहां से बदलकर कुछ नए गहने और रुपये ले गईं।
मुंबई में चोरी की घटना की जांच में रजनीश का नाम सामने आया। पुलिस की टीम भस्मा गांव में छापा मारकर रजनीश और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके पास से बेलीपार के व्यापारी से खरीदे गहनों की रसीद मिल गई। इस पर एसओजी टीम ने स्वर्ण कारोबारी को बृहस्पतिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद सराफा व्यापारी को छोड़े जाने से चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि कुछ व्यापारी नेताओं के माध्यम से बदले गए गहने वापस दे दिए गए हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस की टीम अभी भी क्षेत्र में जांच-पड़ताल कर रही है।