फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Movement of general vehicles will be stopped from GM office

Gorakhpur News: जीएम कार्यालय की तरफ से बंद होगी आम वाहनों की आवाजाही

Sat, 21 Dec 2024 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Movement of general vehicles will be stopped from GM office
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम कार्यालय के सामने वाली सड़क पर केवल अधिकृत वाहनों के आवाजाही की योजना बन रही है। इसके लिए पास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे आम वाहनों का इस सड़क से आवागमन रोका जाएगा। बता दें कि जीएम रोड रेलवे के अधीन है। इस सड़क पर 24 घंटे वाहनों का आवागमन होता रहता है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक तो इस सड़क पर वाहनों का आवागमन बना रहता है। जीएम रोड पर ही पूर्वोत्तर रेलवे के लगभग सभी महत्वपूर्ण कार्यालय हैं। करीब सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष यहीं बैठते हैं। बैंक और डाक के शाखा कार्यालय भी हैं। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम और रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर भी जीएम रोड से होकर आवागमन होता है। जीएम से लगायत सभी अधिकारियों का आवागमन प्रभावित होता है। शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे प्रथम श्रेणी अधिकारी संघ की बैठक में पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर चर्चा की। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे को रेल सप्ताह समारोह में मिल रहे तीन शील्ड पुरस्कारों पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अनूप सत्पथी तथा महासचिव पंकज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed