फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: More than 50 schools will be repaired, dilapidated buildings will be demolished and new ones will be built

Gorakhpur News: 50 से अधिक स्कूलों की होगी मरम्मत, जर्जर भवन गिराकर बनेंगे नए

Thu, 07 Aug 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: More than 50 schools will be repaired, dilapidated buildings will be demolished and new ones will be built
शासन के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने शुरू की कवायद
विज्ञापन


बीईओ को पत्र जारी कर मांगी नए जर्जर भवनों की सूची
गोरखपुर। जिले के पूरी तरह से जर्जर हो चुके विद्यालयों के भवन को गिराकर उनके जगह पर नए भवन बनाए जाएंगे। वहीं 50 से अधिक विद्यालयों में मरम्मत कार्य होंगे। शासन के निर्देश के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर उनसे नए जर्जर विद्यालयों की जानकारी मांगी है।
दरअसल, राजस्थान में विद्यालय की छत गिरने की घटना के साथ ही गोरखपुर में भी दो विद्यालयों में जर्जर विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरने की घटना हो चुकी है। इन घटनाओं को देखते हुए शिक्षा विभाग सख्त हुआ और तत्काल जर्जर विद्यालयों में हो रही पढ़ाई पर रोक लगाते हुए अप्रिय घटना होने पर प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी तय कर दी थी। अब बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर जर्जर विद्यालयों का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास खंड में कई विद्यालय भवन की स्थिति खराब है। इस प्रकार के विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन किया जाना छात्र हित में नहीं है। जिन भी विद्यालयों में जर्जर भवन हैं, जिनकी तकनीकी रिपोर्ट भेजी जा चुकी उसे तत्काल नीलाम कराते हुए ध्वस्तीकरण कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त इसके अलावा पूर्व में उपलब्ध कराए गए जर्जर भवनों की सूची के अतिरिक्त अन्य कोई विद्यालय भवन जर्जर स्थिति में है तो उसकी सूची भी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



................

कोट
जिले के जर्जर विद्यालयों की सूची खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी गई है। साथ ही जर्जर विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना पर प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed