{"_id":"6887dba5c5adb22b8d0e6604","slug":"gorakhpur-news-mmmut-spot-counseling-tomorrow-for-admission-to-217-vacant-seats-of-btech-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1018422-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी : बीटेक की 217 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसिलिंग कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी : बीटेक की 217 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसिलिंग कल
विज्ञापन
183 सीटें उत्तर प्रदेश और 34 सीटें दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए हैं उपलब्ध
इंटरनल स्लाइडिंग के बाद सिविल, केमिकल और मैकेनिकल में ही बच गईं सीटें
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक में प्रवेश के लिए एक और मौका है। स्पॉट काउंसिलिंग के जरिये 30 जुलाई को कुल 217 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इनमें उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए 183 और दूसरे राज्य के लिए 34 सीटें उपलब्ध हैं।
एमएमएमयूटी के डीन यूजी व प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 जुलाई की सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच मल्टीपरपज हॉल में पहुंचना होगा। दोपहर एक बजे मेरिट सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसी दिन प्रवेश और हॉस्टल अलॉटमेंट भी कर दिया जाएगा। प्रवेश लेने वाले छात्रों की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होंगी। पहले चरण की स्पॉट काउंसिलिंग में भी सीटें रिक्त रह जाने पर 13 अगस्त को दूसरे चरण की काउंसिलिंग होगी।
बीटेक के पांच विषयों की भरीं सभी सीटें
28 जुलाई को प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों को वरीयता क्रम में सीटों की उपलब्धता के आधार पर इंटरनल स्लाइडिंग के जरिये मनपसंद विषय आवंटित किए गए। इसके बाद कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईओटी और इलेक्ट्रिकल जैसे विषयों में सभी सीटें भर गई हैं। इस तरह अब अन्य विभागों की बची सीटों पर ही प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
....
किन विषयों मेें कितनी सीटें हैं रिक्त
विषय यूपी के लिए दूसरे राज्य
इलेक्ट्रिकल 00 09
मैकेकिनल 61 12
सिविल 76 09
केमिकल 46 04