फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Miscreants shot eunuch, injured

Gorakhpur News: बदमाशों ने किन्नर को गोली मारी, घायल

Tue, 11 Feb 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Miscreants shot eunuch, injured
सहजनवां की घटना, मेडिकल कॉलेज में किन्नर का चल रहा इलाज
विज्ञापन

सहजनवां। थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने किन्नर को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रिया किन्नर (40) को सहजनवां सीएचसी लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। किन्नर के दाहिने हाथ में गोली लगी है और वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहजनवां थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में किराए का कमरा लेकर रहने वाली प्रिया किन्नर सोमवार रात आठ बजे घर से करीब ढाई सौ मीटर दूर बहन सुनीता के घर खाना खाने गई थीं। वापस आते समय रास्ते में एक बाइक पर दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने प्रिया किन्नर पर गोली चला दी। गोली दाहिने हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रिया किन्नर पर कुछ वर्ष पहले तान्या किन्नर पर गोली चलाने का भी केस दर्ज है। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed