फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: MGUG: 3,567 candidates appeared in the entrance examination for nursing courses

एमजीयूजी : नर्सिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 3,567 अभ्यर्थी

Mon, 19 May 2025 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: MGUG: 3,567 candidates appeared in the entrance examination for nursing courses
एमजीयूजी में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा संपन्न
विज्ञापन

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए रविवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। नर्सिंग पाठ्यक्रमों (बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर के दो केंद्रों पर हुई। नर्सिंग व पैरामेडिकल संकाय और गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज केंद्र में दोनों पालियों को मिलाकर 3,567 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित हुए।
प्रवेश परीक्षा की विशिष्टता यह भी रही कि किंचित कारणों से प्रवेश पत्र न लाने या पहली पाली में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदकों के लिए सहायता केंद्र व अभिभावकों के लिए जल के साथ गुड़, पार्किंग की सुविधा, निशुल्क स्वास्थ्य जांच और किसी भी आपात स्थिति के लिए संपूर्ण चिकित्सकीय प्रबंध कर रखे थे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह व कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों समेत सभी महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर परीक्षा के सुचारु व सुव्यवस्थित क्रियान्वयन पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रवेश परीक्षा समिति के समन्वयक डॉ. शशिकांत सिंह ने बताया कि रविवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा में पूर्वांचल के समस्त मंडलों सहित, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी इस परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीएससी ऑनर्स की परीक्षा 21 को
प्रवेश परीक्षा समिति के समन्वयक ने बताया कि विश्वविद्यालय के अन्य पाठ्यक्रमों (बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर, बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल बायोकेमिस्ट्री, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, डी फार्मा व बी फार्मा एलोपैथी) में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 21 मई आयोजित होगी। वहीं, एएनएम, डिप्लोमा लैब टेक्नीशियन, इमरजेंसी एंड ट्रामा केयर टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्री, ऑर्थोपेडिक एंड प्लास्टर टेक्नीशियन, डायलीसिस टेक्नीशियन, एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर टेक्नीशियन, बीबीए ऑनर्स लॉजिस्टिक्स और पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 25 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed