फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Married girlfriend absconds with children, police busy searching for accused

Gorakhpur News: शादीशुदा प्रेमिका बच्चों के साथ फरार, प्रेमी का शव घर में फंदे से झूलता मिला था- उलझी पुलिस

Sat, 28 Dec 2024 01:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Dec 2024 01:20 PM IST
सार

बुधवार की रात को हुई घटना के बाद से ही फुलवरिया गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। शैलेंद्र के परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रेमिका के घर पर ताला लगा हुआ है और केवल उसकी बुजुर्ग सास मौजूद हैं। पुलिस घर की निगरानी कर रही है। एहतियात के ताैर पर गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Married girlfriend absconds with children, police busy searching for accused
यूपीपी( सांकेतिक) - फोटो : फेसबुक पेज

विस्तार

गुलरिहा इलाके के फुलवरिया गांव में युवक शैलेंद्र निषाद (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। शादीशुदा प्रेमिका अपने तीन बच्चों के साथ बुधवार की रात से ही फरार है। हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद गुलरिहा थाना पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शैलेंद्र की मौत फांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


बुधवार की रात को हुई घटना के बाद से ही फुलवरिया गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। शैलेंद्र के परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रेमिका के घर पर ताला लगा हुआ है और केवल उसकी बुजुर्ग सास मौजूद हैं। पुलिस घर की निगरानी कर रही है। एहतियात के ताैर पर गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


महिला की तलाश में जुटी गुलरिहा पुलिस का कहना है कि आरोरी के फोन की काल डिटेल खंगाली जा रही हैं। उसके संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि शैलेंद्र की मौत फंदे से गला कसने से हुई है। शरीर पर किसी अन्य चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed