फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Many organizations stood in favor of the constable to take action against the doctor also

Gorakhpur News: डॉक्टर पर भी कार्रवाई..अब सामाजिक संगठन आए आगे, खोला मोर्चा- सोशल मीडिया पर चोट के फोटो वायरल

Wed, 09 Oct 2024 01:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2024 01:14 PM IST
सार

सिपाही के पक्ष में भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानू पांडेय, मंत्री गिरजेश मणि, पूर्व मंत्री धीरेंद्र दुबे के साथ एडीजी और एसएसपी से मिले। वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल की अगुआई में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी एडीजी से मिला। जबकि सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Many organizations stood in favor of the constable to take action against the doctor also
भाजपा MLC देवेंद्र सिंह ने भी ADG Zone से मुलाकात कर ज्ञापन दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छात्रसंघ स्थित डॉ. अनुज सरकारी के चेंबर में घुसकर हथौड़े से हमला करने के आरोपी निलंबित सिपाही पंकज कुमार को न्याय दिलाने के लिए कई संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। सिपाही के जेल जाने के बाद उसे न्याय दिलाने के लिए मुहिम छिड़ गई है।
विज्ञापन

इसको लेकर मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों के लोगों ने एडीजी, डीएम और एसएसपी से मिलकर डॉ. अनुज सरकारी पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

In Gorakhpur, Many organizations stood in favor of the constable to take action against the doctor also
पर्व विधायक व सपा नेता विजय बहादुर यादव के साथ सपा नेताओं ने भी एसएसपी को ज्ञापन दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया से निलंबित सिपाही संतकबीरनगर निवासी आरोपी पंकज कुमार की मंगलवार को कोर्ट में पेशी होनी थी। सिपाही से मिलने के लिए परिवार के साथ ही कोर्ट के आस-पास सुबह से ही भीड़ एकत्रित होने लगी। इसको देखते हुए सिपाही की जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई। दोपहर बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई तब वे वापस चले गए। सिपाही की अगली पेशी अब 22 अक्तूबर को होनी है।

सिपाही के पक्ष में भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानू पांडेय, मंत्री गिरजेश मणि, पूर्व मंत्री धीरेंद्र दुबे के साथ एडीजी और एसएसपी से मिले। वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल की अगुआई में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी एडीजी से मिला। जबकि सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

In Gorakhpur, Many organizations stood in favor of the constable to take action against the doctor also
खोराबार से पैदल चलकर डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा कार्यकर्ताओं ने राजेश यादव उर्फ राजू के नेतृत्व में मंगलवार को काली पट्टी बांधकर जंगल सिकरी सूबा बाईपास से पैदल मार्च निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। सभी ने सिपाही के साथ परिवार को न्याय दिलाने और डॉक्टर व उनके बाउंसरों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। मंगलवार को भी सोशल मीडिया पर सिपाही के पक्ष में लोगों की प्रतिक्रियाएं आती रहीं।

सिपाही के शरीर पर कई जगह चोटें
मारपीट में घायल सिपाही पंकज की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। अनुज सरकारी के क्लीनिक पर दो बार पिटाई की गई। दो बार पुलिस ने मेडिकल भी कराया। सिपाही के सिर व कान के पास चोट लगी है। इसके अलावा पीठ पर भी जगह-जगह घाव हैं। शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed