{"_id":"67f81f8edfc4ed2d490c34f9","slug":"gorakhpur-news-maheva-pumping-station-found-closed-during-inspection-by-municipal-commissioner-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-897671-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नगर आयुक्त के निरीक्षण में बंद मिला महेवा पंपिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नगर आयुक्त के निरीक्षण में बंद मिला महेवा पंपिंग स्टेशन
विज्ञापन
डीजल के अभाव में नहीं चलाया जा रहा था पंप
नगर आयुक्त ने किया जलभराव के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण
गोरखपुर। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश के बाद जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कई जगहों का निरीक्षण किया। जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करने के दौरान नगर आयुक्त को महेवा स्थित एक पंपिंग स्टेशन बंद मिला। पूछताछ में पता चला कि डीजल की अनुपलब्धता के कारण पंप बंद है।
नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता संजय चौहान को निर्देशित किया कि बारिश के समय सभी पंप और संपवेल लगातार चलते रहें, इसके लिए डीजल आदि की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सिविल लाइंस एचपी स्कूल रोड, मुंशी प्रेमचंद पार्क रोड, दाउदपुर, गोपालपुर, तारामंडल स्थित बुद्ध गेट सहित अन्य स्थानों का दौरा किया। बारिश के बाद कई स्थानों पर प्लास्टिक और कचरे के कारण नालियों की जलनिकासी बाधित हो गई थी। नगर निगम ने नालियों से कचरा हटवाया। नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जलकल रघुवेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि सकिंग मशीनों का उपयोग कर जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों से पानी की निकासी कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।