फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Link Expressway: Toll collection trial will be held for three days from today

लिंक एक्सप्रेस-वे : आज से तीन दिन होगा टोल वसूली का ट्रायल

Sun, 20 Jul 2025 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Link Expressway: Toll collection trial will be held for three days from today
20 जून को मुख्यमंत्री ने किया था लिंक एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
विज्ञापन

अभी नहीं लगता टोल, ट्रॉयल के बाद शुरू होगी नियमित वसूली

ट्रॉयल के दौरान काटी जाएगी वाहनों की पर्ची, नहीं लिया जाएगा शुल्क
गोरखपुर। वाराणसी और लखनऊ को गोरखपुर से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे पर अगले सप्ताह से टोल देना होगा। रविवार से इस पर ट्रायल शुरू होगा। तीन दिन के इस ट्रायल के दौरान टोल प्लाजा व टोल गेट पर गाड़ियां रुकेंगी और पर्ची भी कटेगी, लेकिन शुल्क नहीं लिया जाएगा। टोल वसूली में क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं, इसकी जानकारी लेकर समाधान कराने के लिए ट्रायल किया जा रहा है, ताकि बाद में दिक्कत न आए।
इस एक्सप्रेस-वे पर दो बड़े टोल प्लाजा व सात टोल गेट हैं। गोरखपुर की तरफ से भगवानपुर खुर्द में पहला टोल प्लाजा है। इसके बाद सरया तिवारी, हरनही, ढेबरा, सिकरीगंज, बहादुरपुर और कम्हरियाघाट में टोल गेट बनाए गए हैं। यूपीडा की तरफ से टोल वसूली के लिए नामित कंपनी के कर्मचारी महीने भर से इन टोल गेट व टोल प्लाजा पर मशीन लगाने के साथ ही उन्हें कनेक्ट करने में जुटे थे। अब इनका कार्य अंतिम चरण में पहुंचा है। 20 से 22 जुलाई के बीच इस एक्सप्रेस-वे पर बने सभी टोल गेट का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

-------
कोट
लिंक एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित टोल प्लाजा को इंटरनेट के जरिए आपस में जोड़ने का काम पूरा हो गया है। 20 जुलाई से इसका ट्रायल शुरू होगा। इस दौरान टोल गेट से गुजरने वाले वाहनों को रोका जाएगा और पर्ची काटने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। हालांकि, इस दौरान यात्री या माल ढुलाई करने वाली गाड़ियों से किसी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पीपी वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, यूपीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed