फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Link Expressway: Service lane will be built with new design in Jaitpur, accidents will reduce.

लिंक एक्सप्रेस-वे: जैतपुर में नए डिजाइन से बनेगी सर्विस लेन, कम होंगे हादसे

Wed, 15 Jan 2025 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Link Expressway: Service lane will be built with new design in Jaitpur, accidents will reduce.
एनएचएआई के तकनीकी विंग के सुझाव पर यूपीडा बोर्ड ने दी है बदलाव को मंजूरी
विज्ञापन

विस्तारित समय में खजनी में इंटरचेंज और बाईपास का भी पूरा कराया जाएगा निर्माण
गोरखपुर। हादसे रोकने के लिए जैतपुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन का डिजाइन बदलेगा। इसके लिए अब तक कराए गए निर्माण कार्यों में सुधार करना होगा। ये परिवर्तन एनएचएआई के सुझाव पर हो रहे हैं। यूपीडा ने कार्यदायी एजेंसी को भी डिजाइन में जरूरी बदलाव के निर्देश दे दिए हैं। मार्च में सड़क पूरी होने से पहले नई डिजाइन के अनुसार सर्विस लेन में बदलाव कर दिए जाएंगे। डिजाइन में बदलाव के बाद ही एनएचएआई की तरफ से इस सड़क पर एनओसी जारी होगा।
मुजफ्फरपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे के बाईपास पर जैतपुर के सामने से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की शुरुआत हो रही है। जिस बिंदु पर यह सड़क शुरू हो रही है, वहां दोनों तरफ सर्विस लेन भी बनी है, ताकि हाईवे से आने वाले वाहन बिना गति कम किए लिंक एक्सप्रेस-वे पर यात्रा शुरू कर सकें। इस सड़क का करीब 98 फीसदी काम पूरा होने के बाद पिछले दिनों यूपीडा की तरफ से एनएचएआई से इस सड़क पर एनओसी मांगी गई थी।
विज्ञापन

एनएचएआई की तकनीकी विंग ने यहां जाकर जांच की तो देखा गया कि लिंक एक्सप्रेस-वे की तरफ से बनवाए गए सर्विस रोड की लंबाई-चौड़ाई और कर्व (मोड़) को लेकर कुछ तकनीकी दिक्कते हैं। एनएचएआई के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि हाईवे पर 100 की स्पीड से चल रहे वाहन अगर लिंक एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे तो इस कर्क के झुकाव व सर्विस लेन की कम लंबाई की वजह से स्पीड नियंत्रित करने में दिक्कत आएगी। ऐसे में हादसे की आशंका अधिक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार एक्सप्रेस-वे से होकर कोई वाहन नेशनल हाईवे पर उसी स्पीड में पहुंचेगा तो भी हादसे की आशंका रहेगी। इसे देखते हुए ही ये सुझाव दिए गए थे, ताकि सड़क पर आवागमन शुरू करने से पहले ही जरूरी बदलाव कर लिए जाएं।

खजनी से गोरखपुर के बीच सर्विसलेन भी बनेगी
छह लेन के बनाए जा रहे इस एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ सर्विसलेन भी बनाई जा रही है। सर्विस लेन निर्माण के लिए खजनी से गोरखपुर के बीच कुछ जगहों पर जमीन का विवाद था, जिसे निस्तारित किया जा रहा है। इसके अलावा खजनी और बेलघाट समेत कई स्थानों पर इंटरचेंज का भी कार्य चल रहा है, जिसे मार्च तक पूरा कराया जाएगा। परियोजना प्रबंधक पीपी वर्मा ने बताया कि इस एक्सप्रेस-वे पर एक जगह ओवरब्रिज निर्माण का कार्य भी चल रहा है, लेकिन उसमें देरी से आवागमन प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed