फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Kushmi Enclave, RERA approves bookings for Dhanteras

बदल रहा है गोरखपुर: कुश्मी एन्क्लेव...रेरा से मिली मंजूरी, अब धनतेरस तक शुरू हो सकती है बुकिंग

Thu, 16 Oct 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2025 01:56 AM IST
सार

योजना के तहत, टू बीएचके के 88 फ्लैट, थ्री बीएचके के 132 फ्लैट एवं सर्वेट क्वार्टर के 66 फ्लैट बनाए जाएंगे। टू बीएचके फ्लैट का कारपेट एरिया (किचन, बालकनी व बाथरूम को छोड़कर) 62.54 वर्ग मीटर यानी 673 वर्ग फीट होगा। इसी तरह थ्री बीएचके फ्लैट का कारपेट एरिया 1070 वर्ग फीट है। सर्वेंट क्वार्टर का कारपेट एरिया 1279 वर्ग फीट होगी।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Kushmi Enclave, RERA approves bookings for Dhanteras
रेरा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण की परियोजना कुश्मी एन्क्लेव को रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (रेरा) से मंजूरी मिल गई है। इसका पंजीकरण हो रहा है। जीडीए इसी सप्ताह लच्छीपुर में परियोजना को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। धनतेरस तक इसकी बुकिंग शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


आवेदन ऑनलाइन करने के लिए जनहित पोर्टल पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण का पोर्टल सेलेक्ट करना होगा। वहां कुश्मी एन्क्लेव पर आवेदन का लिंक मिलेगा। आवेदन के दौरान फ्लैट की कीमत का 10 प्रतिशत पंजीकरण धनराशि के रूप में देना होगा। धनराशि का भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा।
विज्ञापन


भुगतान के बाद पंजीकरण हो जाएगा। सीनियर सिटिजन एवं एससी व एसटी आवेदकों के लिए पंजीकरण की धनराशि पांच प्रतिशत होगी। पंजीकरण कराने वाले आवेदकों को ई लॉटरी के जरिए आवंटन किया जाएगा। योजना में तीन श्रेणियों में मकान बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टू बीएचके, थ्री बीएचके व साथ में सर्वेंट क्वार्टर की व्यवस्था है। मंगलवार को पंजीकरण हो जाने से प्राधिकरण के कर्मचारी इसे लांच करने की तैयारी में जुट गए हैं। कुश्मी एन्क्लेव में टू बीएचके, थ्री बीएचके एवं थ्री बीचएके प्लस सर्वेंट क्वार्टर के फ्लैट बनाए जाएंगे। इसमें थ्री बीएचके के फ्लैटों की संख्या सबसे अधिक है।

टू बीएचके के 88 फ्लैट, थ्री बीएचके के 132 फ्लैट एवं सर्वेट क्वार्टर के 66 फ्लैट बनाए जाएंगे। टू बीएचके फ्लैट का कारपेट एरिया (किचन, बालकनी व बाथरूम को छोड़कर) 62.54 वर्ग मीटर यानी 673 वर्ग फीट होगा। इसी तरह थ्री बीएचके फ्लैट का कारपेट एरिया 1070 वर्ग फीट है। सर्वेंट क्वार्टर का कारपेट एरिया 1279 वर्ग फीट होगी।

पांच टॉवर में बनेंगे फ्लैट
कुश्मी एन्क्लेव में पांच टॉवर में फ्लैट बनाए जाएंगे। ए ब्लॉक में 2 टॉवर 44-44 फ्लैट के होंगे। बी ब्लॉक में तीन टॉवर होंगे। सभी टॉवर की ऊंचाई 11 मंजिला होगी। इनकी कीमत 57 लाख से 1 करोड़ रुपये तक होगी। यहां लिफ्ट, आधुनिक सुरक्षा, जल आपूर्ति, क्लब व शॉपिंग कांप्लेक्स की सुविधा मिलेगी।


397 कारों के लिए पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि कुश्मी एन्क्लेव को रेरा से मंजूरी मिल चुकी है। इसकी बुकिंग शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी सप्ताह बुकिंग शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed