फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Kajal Kinnar murder case: Gangster Act action on accused Ruby Kinnar and Nizamuddin

काजल किन्नर हत्याकांड : आरोपी रूबी किन्नर व निजामुद्दीन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Mon, 07 Apr 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Kajal Kinnar murder case: Gangster Act action on accused Ruby Kinnar and Nizamuddin
एक नवंबर को हुई थी देवरिया के गौरीबाजार निवासी काजल किन्नर की हत्या
विज्ञापन

गोरखपुर। देवरिया के गौरीबाजार निवासी काजल किन्नर की हत्या की आरोपी रूबी किन्नर और निजामुद्दीन पर खोराबार थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर के अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर की गई है। वर्तमान में निजामुद्दीन जेल में बंद है। वहीं रूबी बेल पर बाहर है।

खोराबार के ताल कंदला गांव के सामने फोरलेन के किनारे खोराबार क्षेत्र के कुशीनगर-लखनऊ हाईवे के किनारे ग्राम बिन टोलिया के पास झाड़ियों में एक नवंबर को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। 13 नवंबर को शव की पहचान देवरिया के गौरीबाजार कस्बे के अमित उर्फ काजल किन्नर के रूप में हुई। काजल के भाई राजकुमार ने देवरिया के रामपुर कारखाना नगर पंचायत निवासी निजामुद्दीन पर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने 17 नवंबर को आरोपी निजामुद्दीन व रूबी किन्नर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी निजामुद्दीन पर चार तो रूबी पर पहले दो केस रामपुर कारखाना थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed