{"_id":"67086e080b9911430e0dd769","slug":"gorakhpur-news-jayesh-murder-case-police-interrogated-the-girlfour-sent-to-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-713117-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयेश हत्याकांड : पुलिस ने युवती से की पूछताछ...चार को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयेश हत्याकांड : पुलिस ने युवती से की पूछताछ...चार को भेजा जेल
Fri, 11 Oct 2024 05:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बेलीपार के चंदौली बुजुर्ग निवासी जयेश निषाद (25) की हत्या के बाद पुलिस ने उसकी प्रेमिका को भी ढूंढ निकाला। बृहस्पतिवार को महिला पुलिस ने घटना के संबंध में प्रेमिका से सवाल जवाब कर उसका बयान नोट किया। नारी केंद्र में पुलिस की निगरानी में उसे रखा गया है।
इस मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिन्हें जेल भेजा गया। फरार छह आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं। दिन में कई जगहों पर दबिश देकर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
बुधवार को मृतक की मां सलहंता देवी की तहरीर पर बेलीपार थाने में अखिलेश सिंह, सूर्यनाथ यादव, बैजनाथ यादव, रामप्रवेश, नन्ही, प्रदीप सिंह उर्फ पिंटू, बैजनाथ यादव, संगम यादव, अमन यादव, साेमनाथ यादव और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया।