फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: ITMS is proving to be helpful, 68 people found their lost items in a month

Gorakhpur News: मददगार साबित हो रहा आईटीएमएस, एक माह में 68 लोगों के छूटे सामान मिले

Sat, 24 May 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: ITMS is proving to be helpful, 68 people found their lost items in a month
ग्रीन कारीडोर बनाकर दो लोगों को कम से कम समय में पहुंचाया गया अस्पताल
विज्ञापन

लगभग पांच आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की आईटीएमएस से की गई पहचान
गोरखपुर। इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) ट्रैफिक व्यवस्था के साथ ही पुलिस को आपराधिक मामलों को सुलझाने में मददगार साबित हो रहा है। अभी तक शहर में पुलिस ने इन कैमरों की फुटेज के आधार पर 68 लोगों के टेंपो, ई-रिक्शा में छूटे सामान को बरामद करने में सहूलियत मिली है। वहीं पांच आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने कार्रवाई की है।
शहर में यातायात प्रबंधन के लिए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का लगाने का मुख्य उद्देश्य यातायात का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ई-चालान तैयार करना है। इन कैमरों की गुणवत्ता इतनी अच्छी है कि वे दूर से ही वाहन की नंबर प्लेट को पढ़ लेते हैं। इसके अलावा राडार तकनीक पर आधारित ये सिस्टम लाल बत्ती को पार करने वाले वाहनों को तुरंत ट्रेस कर लेता है। इसी तकनीक का फायदा अब आपराधिक घटनाओं की गुत्थी सुलझाने में भी मिल रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देशन में एसपी यातायात के मार्गदर्शन में आईटीएमएस ने एक अप्रैल से लेकर अब तक पुलिस ने आठ लाख रुपये के 68 लोगों के छूटे सामान जैसे लैपटॉप, ज्वेलरी, कैश, बैग आदि बरामद कर सुपुर्द किया गया। इसी तरह ग्रीन कारीडोर बनाकर दो लोगों को कम से कम समय में अस्पताल पहुंचाया गया। आईटीएमएस के माध्यम से दो गुमशुदा बच्चों को उनके सुपुर्द किया गया। इसी तरह लगभग पांच आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में कामयाबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि शहर में कई चौराहों पर पुलिस के भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कई वारदातें ऐसी हैं, जो उन स्थानों पर हुई जहां पुलिस के कैमरे नहीं लगे थे। ऐसे में वहां आईटीएमएस के कैमरे अपराधियों की पहचान कराने में मदद कर रहे हैं। पुलिस के जवान कंट्रोल कमांड सेंटर पहुंचकर कर्मचारियों के सहयोग से फुटेज खंगालते हैं और उन्हें कोई न कोई सुराग वहां से हाथ लग ही जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed