फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Infected pregnant women will get immediate treatment, 10-bed infectious ward started

Gorakhpur News: संक्रमित गर्भवती को मिलेगा तुरंत इलाज, 10 बेड का संचारी वार्ड शुरू

Sat, 06 Sep 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Infected pregnant women will get immediate treatment, 10-bed infectious ward started
महिला अस्पताल में संचारी रोग को लेकर 10 बेड की सुविधा शुरू
विज्ञापन

मौसम में पनपने वाले संक्रमण से गर्भवती होती है ज्यादा दिक्कत
गोरखपुर। बदलते मौसम के कारण संक्रमण पीड़ित महिलाओं के लिए राहत की खबर है। जिला महिला अस्पताल में 10 बेड का संचारी रोग वार्ड शुरू किया गया है। यहां संक्रमण से पीड़ित गर्भवती को प्राथमिकता देकर तत्काल इलाज की सुविधा मिलेगी।
एसआईसी डॉ. शोभावती ने बताया कि कोविड काल के दौरान निर्मित 10 बेड वाले आइसोलेशन वार्ड को संक्रमण से प्रभावित गर्भवती के लिए सुरक्षित किया गया है। मानसून के मौसम में मलेरिया, डेंगू, टायफाइड, वायरल बुखार और पेट की बीमारियां का संक्रमण गर्भवती महिलाओं को तेजी से अपनी चपेट में लेता है। संक्रमण के कारण गर्भस्थ शिशु पर भी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में संक्रमण ग्रस्त गर्भवती को सामान्य वार्ड में भर्ती करने से अन्य मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा रहता था। 10 बेड की अलग व्यवस्था होने से संक्रमण को नियंत्रित भी किया जा सकता है और विशेष निगरानी में गर्भवती का बेहतर इलाज भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें गर्भवती महिलाएं
डॉ. नजमा मलिक ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान चटपटी चीजें खाने के लिए कई महिलाएं बाहर की चीजें खा लेती हैं। यह गर्भवती के साथ गर्भस्थ शिशु को भी नुकसान पहुंचाता है। बासी भोजन, खुले में रखा या बाहर का खाद्य पदार्थ ना खाएं। घर के आसपास पानी जमा ना होने दें, मच्छरदानी का उपयोग करें, खांसी-जुकाम होने पर लोगों से दूरी बनाएं। साथ ही कोई समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed