{"_id":"6786bac88cc5b5ca3701ed97","slug":"gorakhpur-news-income-tax-department-team-returned-after-investigating-for-five-days-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-809601-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पांच दिन जांच कर लौटी आयकर विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पांच दिन जांच कर लौटी आयकर विभाग की टीम
विज्ञापन
अब जब्त दस्तावेजों की जांच कर होगी अन्य लोगों से पूछताछ
रियल एस्टेट कारोबारियों के यहां से मिले थे देश के कई शहरों के जमीनों के कागजात
फ्लोर मिल कारोबारी द्वारिका गोयल और अभिषेक अग्रवाल के घर पांच दिन तक चली जांच
गोरखपुर। पूर्वांचल के बड़े फ्लोर मिल व एक अन्य रियल इस्टेट कारोबारी के यहां पिछले पांच दिनों तक जांच पड़ताल कर आयकर विभाग की टीम सोमवार रात को लौट गई। पांच दिन की जांच में कारोबारियाें के घरों और ऑफिसों से कई दूसरे जिले के अफसरों और व्यापारियों के नाम मिले हैं। सूची तैयार कर आयकर विभाग की टीम एक-एक करके पूछताछ करेगी।
आखिरी दिन अपर निदेशक, आयकर, वाराणसी अतुल कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने सिविल लाइंस में द्वारिका गोयल और अभिषेक अग्रवाल के घरों पर जांच की। इसके बाद आयकर विभाग में अधिकारियों संग बैठक कर वापस चले गए। टीम क्लोजर रिपोर्ट दाखिल दफ्तर करने के बाद जब्त किए गए दस्तावेजों की पड़ताल में जुट गई है। रियल इस्टेट कारोबारी के ठिकाने पर मिली डायरी में मिले ब्योरा को लेकर भी आयकर की टीम अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।
पसरा रहा घरों पर सन्नाटा
सिविल लाइंस में दोनों कारोबारियों के घरों पर आयकर विभाग की टीम का पांच दिन तक जांच चली। कार्रवाई खत्म हो गई लेकिन मंगलवार को भी सिविल लाइंस स्थित कारोबारियों के घरों पर सन्नाटा पसरा रहा। कारोबारी घर में ही मंथन करते रहे, कहीं बाहर भी नहीं दिखे।
विज्ञापन
नौ जनवरी को पड़ा था छापा
आयकर विभाग ने 09 जनवरी की सुबह सिविल लाइंस स्थित फ्लोर मिल कारोबारी द्वारिका गोयल और रियल एस्टेट कारोबारियों के 27 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। इस दौरान जब्त किए दस्तावेजों और हार्ड डिस्क को वाराणसी कार्यालय ले जाया गया है। आयकर विभाग की ओर से क्लोजर रिपोर्ट दाखिल दफ्तर होने के बाद टीम पिछले आठ से दस साल में फ्लोर मिल कारोबारी व रियल एस्टेट कारोबारी की ओर से दाखिल आयकर रिटर्न से जब्त दस्तावेजों की मिलान करेगी। वाराणसी से ही जांच को आगे बढ़ाते हुए टीम इनसे जुड़े लोगों से पूछताछ करेगी।