{"_id":"676dc38971a0674970023385","slug":"gorakhpur-news-in-dispute-of-transaction-bad-guys-vandalized-the-house-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-789881-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लेनदेन के विवाद में मनबढ़ों ने घर में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लेनदेन के विवाद में मनबढ़ों ने घर में की तोड़फोड़
विज्ञापन
गुलरिहा। मोगलहा में बुधवार की रात बाइक मांगने के विवाद में करीब 15 लोगों ने डंडा व रॉड लेकर मोगलहा स्थित एक मकान में जमकर तोड़फोड़ की और धमकी देकर चले गए। मनबढ़ों का उत्पात देख आसपास के लोग काफी देर तक सहमे रहे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। देर रात पीड़िता ने छह नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
जानकारी के अनुसार पुनीत यादव निवासी करीमनगर थाना चिलुआताल राणा अस्पताल में फिजियोथैरेपिस्ट का काम करता है। करीब एक माह पहले राप्ती नगर फेज 4 निवासी उत्कर्ष राव ने किसी लेन-देन को लेकर पुनीत की बाइक ले ली थी। पुनीत बार-बार अपनी बाइक मांग रहा था, बाइक वापस करने के लिए उत्कर्ष ने शाहपुर थाना क्षेत्र के रेलविहार चौराहे पर एक मिठाई की दुकान पर रात आठ बजे बुलाया था। पुनीत यादव आलोक चौधरी और तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुनीत ने मित्रों के साथ मिलकर उत्कर्ष और आदित्य यादव की पिटाई कर दी।
मारपीट के एक घंटे बाद करीब 15 लोग मोगलहा निवासी आलोक चौधरी के घर पहुंच गए और दरवाजा तोड़ने लगे। मनबढ़ रॉड व डंडे से दरवाजा पीटने लगे। अंदर से दरवाजा बंद देख कार का शीशा तोड़ते हुए गमला आदि तोड़ दिया। घटना के बाद आलोक चौधरी की मां सरिता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मनबढ़ों ने घर पर चढ़कर हमला किया और घर में रखा दो लाख नकद और गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।