फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Husband strangled wife to death for dowry.

Gorakhpur News: दहेज के लिए पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

Tue, 20 Aug 2024 04:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Husband strangled wife to death for dowry.
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के हाल्सीगंज में किराए के मकान में रहने वाले नाई ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव कमरे में छोड़कर भाग गया। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। सोमवार को मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता की तहरीर पर राजघाट थाने में पति और दो ननद-नंदोई (कुल पांच लोगों) पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति श्रवन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


चिलुआताल थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने राजघाट थाने में तहरीर देकर बताया कि बेटी दुर्गा शर्मा (24) से गुलरिहा थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी श्रवन कुमार शर्मा ने पिछले वर्ष प्रेम विवाह किया था। यह शादी दोनों ने घरवालों के मर्जी के खिलाफ जाकर की थी। शादी के बाद श्रवन और दुर्गा राजघाट थाना क्षेत्र के हाल्सीगंज में किराए के घर में रहने लगे। श्रवन यहीं पर सैलून चलाता है।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पति श्रवन शर्मा दुर्गा से दहेज की मांग करने लगा। उनकी बहनें लक्ष्मी, प्रेमशीला और जीजा बबलू व डबलू भी दुर्गा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आए दिन वे लोग बेटी को मारते-पीटते और जान से मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि रविवार रात करीब दो बजे श्रवन ने किराए के कमरे में पत्नी दुर्गा की गला दबाकर हत्या कर दिया और भाग गया। हत्या की साजिश में दोनों बहनें और उनके पति भी शामिल हैं। पुलिस अब इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश चल रही है।
ओंकार तिवारी, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed