फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Husband is impotent, physically disabled too, case

Gorakhpur News: पति है नपुंसक, शारीरिक रूप से भी अक्षम, केस

Fri, 25 Jul 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Husband is impotent, physically disabled too, case
खोराबार थाना क्षेत्र का मामला, ससुर ने महिला पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया केस
विज्ञापन

गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र की महिला ने पति को नपुंसक बताते हुए केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि सुहागरात में पति ने दूरी बनाई। बोला कि ऑपरेशन हुआ है। वहीं, ससुर ने भी बहू पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
संतकबीरनगर की महिला ने तहरीर देकर बताया कि 18 जनवरी 2025 को खोराबार क्षेत्र के युवक से शादी हुई। पति बंगलूरू में इंजीनियर हैं। अच्छा रिश्ता सोचकर पिता ने खेत बेचकर एक करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इसमें 40 लाख रुपये तो नकद वर पक्ष को दिया था। 19 जनवरी को विदा होकर ससुराल पहुंची। सुहागरात में कमरे में आकर पति ने कहा कि मेरा ऑपरेशन हुआ है। इस समय तुम्हारे साथ शारीरिक संबंध नहीं बना सकता हूं लेकिन तुम चिंता मत करो। जल्द ठीक हो जाउंगा।
विज्ञापन

एक हफ्ते बाद ससुराल वालों ने कहा कि बंगलूरू में फ्लैट लेना है। पिता से कहकर डाउन पेमेंट जमा करा दो। इस पर महिला ने मायके से रुपये मांगने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इसके उत्पीड़न शुरू हो गया। अपने माता-पिता से सारी बताई। बताया कि झूठ बोलकर शादी की गई है। ससुराल जाने पर पता चला पति शारीरिक रूप से अक्षम है। इसके बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच पंचायत हुई। महिला बोली कि पंचायत के दौरान ससुर बोले- बहू कहीं नहीं जाएगी। न ही इसकी विदाई करेंगे। यह सुनकर मेरे माता-पिता घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया
आरोप है कि महिला ससुराल में एक दिन घर पर अकेली थी। इस दौरान अचानक ससुर कमरे में आए। आरोप है कि वह जबरदस्ती करने लगे। विरोध के बाद भी ससुर ने छेड़छाड़ की और शारीरिक शोषण किया। सास को सारी बातें बताईं लेकिन उन्होंने शांत करा दिया। विरोध पर 20 जुलाई को ससुराल वालों ने झगड़ा किया। इसकी शिकायत खोराबार पुलिस से की। तब ससुराल वाले बोले- अगर केस करोगी तो तुम्हारे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सास और तीन देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

--
ससुर बोले- बदनाम कर रही बहू

ससुर का आरोप है कि बहू, बेटे को नपुंसक कहती है। उन्हें और उनकी बेटियों को बदनाम कर रही है। आए दिन बहू फोन करके रुपये की मांग करती है। नहीं देने पर दहेज उत्पीड़न का केस और बेटे की हत्या करने की धमकी देती है। 20 जुलाई को बहू मायके वालों के साथ खोराबार स्थित घर पर आई थी। दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई। उस समय लखनऊ जा रहा था। जानकारी पर वापस आया। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई थी। घटना से पूरा परिवार दहशत में आ गया है। खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed