{"_id":"68cf1495382f7845a60e0fa7","slug":"gorakhpur-news-husband-caught-with-girlfriend-outside-hotel-girlfriend-beaten-up-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1077106-2025-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होटल के बाहर पति को प्रेमिका संग पकड़ा, पत्नी ने कर दी इसकी पिटाई- 3 साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होटल के बाहर पति को प्रेमिका संग पकड़ा, पत्नी ने कर दी इसकी पिटाई- 3 साल पहले हुई थी शादी
Sun, 21 Sep 2025 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:24 AM IST
सार
खजनी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला सुबह करीब 10 बजे डेढ़ साल की बेटी के साथ होटल पहुंची। मैनेजर से पूछा तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद वह होटल के बाहर ही मासूम बेटी के साथ बैठ गई। करीब एक घंटे बाद पति प्रेमिका के साथ बाहर निकला। यह देख वह भड़क गई और सड़क पर ही प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
गीडा क्षेत्र के एक होटल के बाहर शुक्रवार की सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला ने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी। करीब 45 मिनट तक सड़क पर तमाशा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां दो घंटे तक पंचायत चली।
विज्ञापन
बाद में महिला ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। खजनी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला सुबह करीब 10 बजे डेढ़ साल की बेटी के साथ होटल पहुंची। मैनेजर से पूछा तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद वह होटल के बाहर ही मासूम बेटी के साथ बैठ गई।
विज्ञापन
करीब एक घंटे बाद पति प्रेमिका के साथ बाहर निकला। यह देख वह भड़क गई और सड़क पर ही प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले जाने लगी। थाने ले जाते समय भी उसने गाड़ी में घुसकर प्रेमिका पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसकी शादी को तीन साल हुए हैं। पति की प्रेमिका की वजह से परिवार टूटने के कगार पर है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर न मिलने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई।