फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Hooligans beat up a transgender and injured her, uproar at police station

Gorakhpur News: मनबढ़ों ने किन्नर को मारपीट कर किया घायल, पुलिस चौकी पर हंगामा

Wed, 14 May 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Hooligans beat up a transgender and injured her, uproar at police station
झंगहा थाना क्षेत्र का मामला, घायल किन्नर का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

ब्रह्मपुर (गोरखपुर)। झंगहा इलाके के दुबौली चौराहे के पास मनबढ़ों ने मंगलवार सुबह सीमा किन्नर को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे साथी किन्नरों ने नई बाजार पुलिस चौकी पर हंगामा किया। कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें झंगहा थाने भेजा गया, फिर मामला शांत हुआ। इधर, घायल किन्नर को पीएचसी ब्रह्मपुर पहुंचाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, दुबौली चौराहे के पास किन्नर वैशाली कई किन्नरों के साथ किराए के मकान में रहती हैं। वैशाली किन्नर का कहना है कि सोमवार रात नंदू पासवान के यहां तिलकोत्सव कार्यक्रम था। इसमें किन्नर बधाई देने गए थे। इस दौरान कुछ मनबढ़ लड़के किन्नरों को परेशान करने लगे। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने से मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

इससे नाराज मनबढ़ लड़कों ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वैशाली किन्नर के घर के पास सीमा किन्नर को मारपीट कर घायल कर दिए। शोर सुनकर वैशाली किन्नर व अगल बगल के लोग मौके पर पहुंचे तब मनबढ़ भाग निकले। घायल किन्नर को पीएचसी ब्रह्मपुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां बड़ी संख्या में किन्नर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वहां से किन्नर नई बाजार पुलिस चौकी पर आए। यहां के हलका दरोगा व सिपाही किन्नरों को समझाने का प्रयास करने लगे। इससे किन्नर आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में झंगहा थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि किन्नरों की मांग पर नेकवार हरपुर निवासी आकाश साहनी और दीपक राजभर को शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed