{"_id":"68151b68e4cb045abb0673ce","slug":"gorakhpur-news-he-wanted-to-get-love-by-threatening-her-on-refusal-he-entered-her-house-and-shot-her-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-922870-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डराकर हासिल करना चाहता था प्यार, इन्कार पर घर चढ़कर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डराकर हासिल करना चाहता था प्यार, इन्कार पर घर चढ़कर मारी गोली
विज्ञापन
आजमगढ़ मौसी के घर आती-जाती थी युवती, तभी से पसंद करने लगा था आरोपी
सगाई की तारीख तय होने पर बौखला गया था आरोपी मनदीप यादव
सगी बहनों और आरोपी युवक के खुद को गोली मारने का मामला
गोरखपुर। आजमगढ़ का मनदीप यादव मनबढ़ किस्म का है। उसके घर के पास रहने वाली मौसी के घर सिविल लाइंस की युवती आती जाती थी। इसी दौरान उसे देखकर आरोपी पसंद करने लगा था। जबकि युवती व परिवार उसे पसंद नहीं करता था। वह डरा-धमका कर युवती से बात भी करता था। उसे हासिल करना चाहता था।
एक सप्ताह पहले एक होटल में युवती को देखने लड़के वाले आए थे। वहां पर आठ मई सगाई की तारीख तय हुई थी। इसकी तैयारी घर में चल रही थी। सगाई तय होने पर वह बौखला गया था। शुक्रवार को बौखलाहट में युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती और उसकी छोटी बहन को गोली मार दी। इसके बाद घर के अंदर ही पिस्टल से अपने सीने में भी गोली मार ली। ये बातें पुलिस की जांच में सामने आई हैं।
पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 1:45 बजे की मनदीप यादव ने घर पर चढ़कर सगी बहनों पर हमला किया, इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। वह मास्क लगाकर आया था। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग बाहर निकल आए, लेकिन कोई खून से लथपथ घायलों की मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा। किसी तरह पुलिस की बाइक पर बैठकर दोनों बहनें जिला अस्पताल पहुंचीं। वहीं घर के सामने काफी देर तक आरोपी खून से लथपथ गिरा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
वहां मौके पर पहुंचा पुलिस कर्मी आस-पास के लोगों से गाड़ी निकालने के लिए कहते रहे, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। जो लोग बाहर थे वे अंदर चले गए। तब पीआरवी की गाड़ी से आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के समय घर पर मौजूद पीड़ित युवती की मां अचेत होकर गिर पड़ी। उन्हें महिला पुलिस ने कमरे में बिस्तर पर लिटाया।
पुलिस के मुताबिक, गगहा क्षेत्र का मूल निवासी दस वर्ष से सिविल लाइंस स्थित एक सरकारी घर में पीड़ित परिवार रहता है। सरकारी विभाग में काम करने वाले पिता की वर्ष 2021 में कोरोना में मौत के बाद उनके इकलौते बेटे को बाबू की नौकरी मिल गई थी। घर में तीन बहनों के साथ मां और बेटे रहते हैं। घायल पीड़िता समेत दो बहनें निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। छोटी बहन बीएएलएलबी की पढ़ाई कर रही है। वहीं भाई भी विश्वविद्यालय के द्वितीय वर्ष का छात्र है। घटना के समय सबसे बड़ी बहन स्कूल में पढ़ाने गई थी। भाई विश्वविद्यालय में हिंदी की परीक्षा दे रहा था। घटना की सूचना पर दोनों घर पहुंचे। तब पता चला कि दूसरी नंबर और सबसे छोटी बहन गोली से घायल हो गई हैं। घटना स्थल से पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए।
जिंदा क्यों है मनदीप, इसे मर जाना चाहिए
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। वहां पर दो घायल बहनों की बड़ी बहन भी मौजूद है। बगल में ही आरोपी मनदीप का भी इलाज चल रहा है। जब बड़ी बहन आरोपी को देख रही है, वह बौखला जा रही है। चिल्ला-चिल्ला कर बोल रही है कि यह जिंदा क्यों है, मनदीप को मर जाना चाहिए। इसने मेरी बहनों को गोली मारी है। वहीं भाई के साथ करीब 50 की संख्या में पहुंचे युवक भी इस घटना को लेकर आक्रोशित थे।
आरोपी के घरवालों देर रात पहुंचे
घटना की सूचना आजमगढ़ में रहने वाली आरोपी के परिजनों को भी पुलिस ने दी। इसके बाद देर रात परिवार के सदस्य मेडिकल कॉलेज पहुंचे। आरोपी की पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। बवाल की आशंका पर पुलिस तैनात की गई है।