फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: He attacked his colleagues with an axe and shaved off his head to hide his identity

Gorakhpur News: गड़ासे से सहकर्मियों पर किए ताबड़तोड़ वार, पहचान छिपाने को मुंडवाए सिर के बाल

Fri, 23 May 2025 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: He attacked his colleagues with an axe and shaved off his head to hide his identity
शाहपुर में तीन लोगों पर हमला करने के आरोपी ने बदल लिया था हुलिया
विज्ञापन

शहर में पुलिस से बचने के लिए दाढ़ी, मूंछ के साथ ही मुंडवाए थे बाल
गोरखपुर। शाहपुर इलाके में दिन दहाड़े सड़क पर सहकर्मियों पर गड़ासे से वार करने के आरोपी रविंद्र सोनकर ने घटना को अंजाम देकर अपना हुलिया बदल लिया था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने खजांची चौक के पास ही एक दुकान पर दाढ़ी, मूंछ बनवाने के साथ ही सिर के बाल मुंडवा लिए थे, ताकि शहर में भागते समय कोई परेशानी न हो। वहीं, उसने खून से सना गड़ासा स्पोर्ट्स कॉलेज के पास फेंक दिया था।

शाहपुर पुलिस के मुताबिक, आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर स्पोर्ट्स कॉलेज के पास से घटना में इस्तेमाल किया गड़ासा बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी ने वह दुकान भी दिखाई, जहां पर उसने बाल मुंडवाए थे। पुलिस ने दुकान पर भी जाकर पूछताछ की थी। नाई ने भी उसे देखकर पहचान लिया। नाई बोला कि रविंद्र बहुत जल्दी में था, 20 मिनट के अंदर ही वह शेविंग और सिर का बाल मुंडवाकर निकल गया था।
विज्ञापन


सहकर्मी विवेक करता था बेटी से हंसी मजाक
शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय के मुताबिक, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (पीजीएसएस) परिसर में रविंद्र सोनकर गाय-भैंस की देखरेख करता था। पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस को बताया कि तीन माह पहले बेटी को खाना बनाने के लिए यहां लेकर आया था। इस दौरान सहकर्मी जौनपुर निवासी विवेक सिंह बेटी से हंसी-मजाक करता था। इसके लिए बेटी को फटकार लगाई थी। दो माह पहले वह नाराज होकर अपने मामा के साथ घर चली गई। आरोपी ने बताया कि बुधवार को सुबह विवेक आया और वहां एक खाना बनाने वाली महिला से उसकी तरफ इशारा करते हुए बोला कि इसका खाना मत बनाना। यह सुनकर लगा कि बेटी को लेकर वह टिप्पणी कर रहे हैं। इस वजह से धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए सुरक्षा गार्ड सुखल कुमार और सहायक कर्मचारी अर्तनेश्वर राय पर भी हमला कर दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


70 किमी पैदल चलकर घर पहुंचा था आरोपी
घटना के बाद चालक को गड़ासा दिखाकर उसकी ऑटो से आरोपी खंजाची चौराहे तक भागा था। इसके बाद घर तक का सफर करीब 70 किमी उसने पैदल ही तय किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गड़ासे से 10 से अधिक वार विवेक सिंह पर किए थे। उनका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर है। एक घायल अर्तनेश्वर राय अपने बिछिया स्थित घर पर आ गए हैं। वहीं, सुखल खतरे से बाहर हैं, उनका इलाज चल रहा है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed