फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Handball: Women's teams of UP, Railways, Rajasthan and Gujarat in the semi-finals

हैंडबॉल : महिलाओं की UP, रेलवे, राजस्थान व गुजरात की टीमें सेमीफाइनल में- जानिए कब होगा फाइनल मैच

Sun, 25 May 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 May 2025 01:27 AM IST
सार

महिला वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। पुरुष वर्ग में रविवार को लीग मैचों के समापन के बाद सेमीफाइनल की टीमें तय होंगी। शनिवार को खेले गए दिन के पहले मैच में यूपी की टीम ने केरल को 20-12 से हराया। यूपी की ओर से विक्रांत, शुभम और भरत ने तीन-तीन गोल किए।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Handball: Women's teams of UP, Railways, Rajasthan and Gujarat in the semi-finals
36 वीं फेडरेशन कप सीनियर महिला-पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के बहुउद्देश्यीय हॉल में खेले जा रहे 36वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को नौ मुकाबले खेले गए। शनिवार को महिला वर्ग में सेमीफाइनल की टीमें तय हो गई हैं। उत्तर प्रदेश, भारतीय रेलवे, राजस्थान और गुजरात की टीमें अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल प्रवेश कर कर गई हैं।

विज्ञापन

महिला वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। पुरुष वर्ग में रविवार को लीग मैचों के समापन के बाद सेमीफाइनल की टीमें तय होंगी। शनिवार को खेले गए दिन के पहले मैच में यूपी की टीम ने केरल को 20-12 से हराया। यूपी की ओर से विक्रांत, शुभम और भरत ने तीन-तीन गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच पुरुष वर्ग में भारतीय रेलवे और पंजाब के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय रेलवे ने पंजाब को कड़े मुकाबले में 16-19 से हराकर आगे की राह बनाई। तीसरा मैच पुरुष वर्ग में पंजाब और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन

संघर्षपूर्ण इस मुकाबले में पंजाब ने चंडीगढ़ को 22-24 से हराकर आगे की राह बनाई। महिला वर्ग का दिन का पहला मुकाबला राजस्थान और केरल के बीच खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में राजस्थान ने केरल को 3-16 के बड़े अंतर से हरा दिया। महिला वर्ग का दूसरा मैच पंजाब और गुजरात के बीच खेला गया।

इस कड़े मुकाबले में गुजरात ने पंजाब को 12-16 से हराकर आगे की राह बनाई। तीसरा मैच राजस्थान और गुजरात के बीच खेला गया। इसमें राजस्थान ने गुजरात को 16 के मुकाबले 29 गोलों से पराजित किया। महिला वर्ग में दिन का अंतिम मुकाबला भारतीय रेलवे और उत्तर प्रदेश की टीम के बीच खेला गया।

इसमें भारतीय रेलवे की टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और हाॅफ टाइम तक दोनों टीमें 9-9 की बराबरी पर रही। दूसरे हाॅफ में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार खेल दिखाया और भारतीय रेलवे की टीम को कांटे की टक्कर में 14-17 से पराजित कर दिया। उत्तर प्रदेश की ओर से खुशबू ने चार और आरती ने तीन गोल किए। इस मैच के मुख्य अतिथि एनई रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed