फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ground leveled at the ghat for the Chhath altar... worship materials will not be thrown into the river.

Gorakhpur News: छठ वेदी के लिए घाट पर समतल हुई जमीन... नदी में नहीं डाली जाएगी पूजन सामग्री

Fri, 24 Oct 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Ground leveled at the ghat for the Chhath altar... worship materials will not be thrown into the river.
छठ पूजा की तैयारी को लेकर राजघाट का निरीक्षण करते मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त गौरव
मेयर और नगर आयुक्त ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, दिए निर्देश
विज्ञापन

शहर में 350 से अधिक स्थानों पर मनाया जाएगा छठ पर्व
गोरखपुर। छठ पर्व के लिए नगर निगम ने शहर के सभी वार्डों में तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को गुरु गोरक्षघाट पर छठ वेदी के लिए मिट्टी समतल की गई। लोगों ने राप्ती नदी किनारे पहुंचकर वेदी भी बनाई। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि पूजन सामग्री नदी में नहीं डाली जाएगी।
बृहस्पतिवार को राप्ती नदी किनारे छठ पर्व को लेकर तैयारियां होती रहीं। इसके अलावा शहर के 80 वार्डो में चिह्नित 110 कृत्रिम पोखरों की सफाई भी शुरू हो गई है। इन पोखरों में पानी भरने के लिए जलकल विभाग के चालकों का रोस्टर बना ड्यूटी लगाई गई है। इन पोखरों में 250 टैंकर पानी भरा जाएगा।
विज्ञापन

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने भी छठ घाटों का निरीक्षण किया। एकला बांध के पास एक तरफ लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन हो रहा था। वहीं, नदी किनारे लोग वेदी बनाने के लिए सफाई कर रहे थे। नगर आयुक्त ने पोखरों में पानी भरने और विसर्जन सामग्री को निकालने के लिए सफाई इंस्पेक्टर को निर्देश दिए। गोरक्षनाथ घाट पर मिट्टी के लेवलिंग का कार्य चल रहा था। घाटों पर लगातार साफ-सफाई एवं घरों की पूजन सामग्री को नदी में डालने पर रोक लगाने के लिए नगर आयुक्त ने सफाई इंस्पेक्टर को निर्देश दिए। इसके साथ ही छठ घाट के लिए बैरीकेडिंग का पथ प्रकाश व्यवस्था की व्यवस्था 25 अक्तूबर तक पूरा करने और पानी में बैरिकेडिंग कर सावधानी का साइन बोर्ड भी लगाने को कहा। बेतियाहाता दक्षिणी वार्ड संख्या 26 के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने नगर निगम की छोटी पोकलेन से गणेश पार्क और श्याम पार्क में बनाए गए पक्का कृत्रिम तालाब से मिट्टी निकलवा कर सफाई का काम शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन स्थानों पर हुई सफाई
मानबेला मोड़, पारसनाथ चिल्ड्रेन एकेडमी, आदर्श जूनियर हाई स्कूल (सैनिक कुंज), दरगहिया व्यायामशाला, नंदानगर दुर्गा मंदिर, एयरफोर्स रडार मंदिर के बगल में, रेलवे बौलिया कॉलोनी, एनडीआरएफ फोर्स चरगांवा, राप्तीनगर फेज-3 एवं फेज-4, बशारतपुर शिव मंदिर, अशोक नगर, दिग्विजयनगर, जंगल धूसड़, जंगल मातादीन, तारा मंडल, राजेन्द्र नगर, गौरव नगर, रामलीला मैदान बिछिया, गिरधरगंज, रीड्स साहब धर्मशाला, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, सूर्यकुंड, शाहपुर, लालडिग्गी, आरपीएफ कॉलोनी, शक्तिनगर, मोहद्दीपुर, तिवारीपुर, सिविल लाइन, कमिश्नर कार्यालय के पीछे समेत 110 स्थानों पर कृत्रिम पार्क की सफाई की गई है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि जलकल के सभी ड्राइवरों के अवकाश रद्द हैं। बाकायदा रोस्टर बना कर सभी कृत्रिम पोखरों में पानी भरवाया जाएगा। सभी पूजा स्थलों पर जलकल विभाग की टीम 24 घंटे सक्रिय रहेगी।

वर्जन
वेदी के लिए कोई रुपये मांगे तो दें सूचना
नगर निगम की ओर से किसी प्रकार की छठ वेदी के लिए कोई चार्ज नहीं किया जा रहा है। अगर किसी भी व्यक्ति विशेष द्वारा छठ घाट पर वेदी के बदले में रुपये की मांग की जाती है तो उसकी सूचना नगर निगम कंट्रोल रूम में दें। संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में छठ पर्व के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।

- गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त -

महेवा वर्कशॉप को मॉडर्न वर्कशॉप के रूप में करें विकसित
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नगर निगम के महेवा वर्कशॉप का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने वर्कशॉप को मॉडर्न वर्कशॉप के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। वाशिंग पॉइंट न बनने पर नाराजगी जताई और जर्जर दुकानों व भवनों को ध्वस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने सभी सामग्रियों को व्यवस्थित करने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और जर्जर टॉयलेट को ध्वस्त कर नया बनाने के निर्देश दिए। ध्वस्तीकरण से निकले मलबे को सीएनडी वेस्ट प्लांट भेजने व सरिया आदि की नीलामी कराने को कहा। वर्कशॉप के पीछे खाली जगह को शेड के रूप में उपयोग करने और ड्राइवरों के लिए डॉरमेट्री एवं गेस्ट रूम बनाने के निर्देश भी दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि यहां प्रकाश, स्वास्थ्य और मिनी ऑफिस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed