फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Grand entry gate will be built on all the roads leading to Gorakhnath temple.

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर आने वाले सभी रास्तों पर बनेगा भव्य प्रवेश गेट

Sat, 21 Dec 2024 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Grand entry gate will be built on all the roads leading to Gorakhnath temple.
गोरखपुर। खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रमुख मार्गों पर भव्य प्रवेश गेट बनाने का निर्देश दिया। गोरखनाथ मंदिर रोड की चहारदीवारी का रंगरोगन कराने के लिए निर्देशित किया। कहा कि डार्क स्पॉट भी सही कराए जाएं।
विज्ञापन

कार्यालय में बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि मंदिर को जाने वाली सभी सड़कों का पैचवर्क कराएं। जरूरत पड़ने पर नई सड़क व नाली बनाने के लिए मुख्य अभियंता को निर्देश दिया। मोबाइल टॉयलेट एवं पेयजल टैंक पूर्व की भांति आवश्यक स्थान पर रखे जाएं। इसके साथ-साथ गोरखपुर महोत्सव में भी आवश्यक व्यवस्था की आपूर्ति की जाए। एक जनवरी व 25 दिसंबर पर गोरखनाथ मंदिर में विशेष व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

कहा कि अलाव जलने वाले स्थानों की सूची कंट्रोल रूम में रखी जाए। टूटे हुए डिवाइडरों और यातायात चौराहे के सुंदरीकरण के लिए मुख्य अभियंता को निर्देशित किया। कहा कि मंदिर परिसर की सजावट लाइटिंग, फूल, कपड़ों व झालरों से की जाए। मंदिर परिसर में लगे कर्मचारी एक ड्रेस में नजर आएं। कपड़े के झोले बनवाएं जिनका श्रद्धालुओं में वितरण होना है। नगर निगम की ब्रांडिंग वाले सेल्फी स्टैंड भी बनवाएं। इस दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, निरंकार सिंह, शिवपूजन यादव, मुख्य अभियंता संजय चौहान, जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed