{"_id":"675b418306370a767708a6d9","slug":"gorakhpur-news-gorakhpurs-kushagra-wins-bronze-in-asian-school-chess-championship-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-775757-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एशियन स्कूल चेस चैंपियनशिप में गोरखपुर के कुशाग्र ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एशियन स्कूल चेस चैंपियनशिप में गोरखपुर के कुशाग्र ने जीता कांस्य
Fri, 13 Dec 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। एशियन स्कूल चेस चैंपियनशिप का आयोजन तीन से 10 दिसंबर तक बैंकाॅक, थाईलैंड में हुआ। इसमें गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी कुशाग्र अग्रवाल ने अंडर-7 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर चार अंक बनाकर टीम इंडिया के लिए कांस्य पदक जीत लिया।
कुशाग्र ने अपने विजय अभियान में हमवतन अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी देवांश दर्पण पटेल को शिकस्त देने के साथ गुआम के वांग ट्रेविस, म्यांमार के हतू ओकर लविन और सिंगापुर के रथ सूर्य राव को हराया।
कुशाग्र को तराशने वाले शतरंज प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी शतरंज यात्रा का यह एक सकारात्मक पड़ाव मात्र है। एशियन चैंपियनशिप में 32 फेडरेशन के शतरंज खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे थे। अपने अंतिम चक्र में विजय हासिल कर कुशाग्र ने अंडर 7 आयु वर्ग में टीम इंडिया के अन्य दो खिलाड़ियों तक्षकनाथ आनंद एवं देव नारायणन कलियाथ के साथ कांस्य पदक जीत लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुशाग्र गहन तकनीक के अध्ययन के साथ भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके पूर्व उन्होंने भारत के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी बनने का गौरव भी हासिल किया था। हाल ही में बंगाल के अनिस सरकार ने मात्र तीन वर्ष में यह उपलब्धि अपने नाम कर ली।
कुशाग्र की इस उपलब्धि मां सिल्की अग्रवाल, पिता आशीष अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त किया। गोरखपुर जिला शतरंज संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष सैयद नौशाद अली सब्जपोश, पुष्पदंत जैन, एसके मिश्र, एसए रहमान, मांधाता सिंह, कनक हरि अग्रवाल, मिथिलेश श्रीवास्तव, नितेश, विनय जायसवाल, अमितेश आनंद आदि ने बधाई दी।