फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news

Gorakhpur News: दशहरा के पहले दक्षिणांचल की तीन सड़कें हो जाएंगी टू लेन

Wed, 26 Aug 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
करीब 45 किमी मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर खर्च हो रहे 177 करोड़ रुपये
विज्ञापन

गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज, महदेवा-दुधरा-सोपरा मार्ग, भीटी-बांसगांव-गोला मार्ग के निर्माण कार्य अंतिम चरण में

गोरखपुर। दक्षिणांचल में तीन महत्वपूर्ण सड़कें दशहरा के पहले टू लेन बनकर तैयार हो जाएंगी। करीब 45 किमी लंबी इन सड़कों पर बनाने में 177 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आ रही है। सड़क पिचिंग का कार्य अंतिम दौर में है, 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बनने से लोगों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे, गाड़ियां सरपट जाएंगी।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज मार्ग पर 13.075 किलोमीटर लंबाई में सड़क का निर्माण 95 प्रतिशत से अधिक तक पूरा करा लिया है। 60.59 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना अगले माह शत प्रतिशत पूर्ण हो जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, महदेवा-दुधरा-सोपरा मार्ग पर टू लेन सड़क के निर्माण का भी करीब 90 प्रतिशत हो चुका है। 15.20 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने में 35.56 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी तरह भीटी-बांसगांव-गोला मार्ग पर चैनेज 25.2 से चैनेज 41.33 के मध्य 16.13 किलोमीटर की लंबाई में टू लेन सड़क बनवाई जा रही है। 81.01 करोड़ रुपये की इस सड़क परियोजना पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने 70 प्रतिशत से अधिक कार्य करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह का कहना है कि विभाग का जोर सभी निर्माणाधीन सड़कों को लक्षित समय सीमा के भीतर पूरा कराने पर है।
-
इन सड़कों का भी हो रहा चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण
- भीटी-बांसगांव-गोला मार्ग (चैनेज शून्य से 10.4 एवं 48 से 58 के बीच), लंबाई 20.40 किमी, लागत 95.27 करोड़ रुपये।
- हाटा-ढेबरा-ढकवा-शिवपुर मार्ग, लंबाई 8.20 किमी, लागत 30.71 करोड़ रुपये।
- कौड़ीराम-जगदीशपुर-डिहवा-हरपुर चीनी मिल मार्ग, लंबाई 18 किमी, लागत 52.87 करोड़ रुपये।
- रिकौली-बनकटा मार्ग, लंबाई 9 किमी, लागत 28.11 करोड़ रुपये।
- मिनी आईटीआई हरिहरपुर मार्ग से तहसील रोड संपर्क मार्ग, लंबाई 7.85 किमी, लागत 25.19 करोड़ रुपये।
- उरुवा-दुधरा-पिपरी मार्ग, लंबाई 11 किमी, लागत 36.20 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed