फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur gets hosting of All India Volleyball Competition

Gorakhpur News: गोरखपुर को मिली ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी

Fri, 07 Mar 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur gets hosting of All India Volleyball Competition
20 से 23 मार्च तक क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन


गोरखपुर। खेल विभाग की ओर से गोरखपुर को अखिल भारतीय प्राइज मनी वॉलीबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 से 23 मार्च तक होगी। चार दिवसीय प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

गोरखपुर को पहली बार राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। वर्तमान सत्र में अखिल भारतीय स्तर की कबड्डी व फुटबॉल प्रतियोगिताओं की सफल मेजबानी कर चुका है। अक्तूबर में राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता भी हुई थी। इस तरह राष्ट्रीय व अखिल भारतीय स्तर की कुल चार प्रतियोगिताएं वर्तमान सत्र में इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को दो लाख, उपविजेता को एक लाख और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

ये हैं चैंपियनशिप की संभावित टीमें
पंजाब पुलिस, राजस्थान पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस, इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी, एनई रेलवे गोरखपुर, पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, संयुक्त छात्रावास यूपी, डीएलडब्ल्यू वाराणसी, महाराणा प्रताप एकेडमी, लखनऊ, सीआईएसएफ झारखंड प्रतियोगिता की संभावित टीमें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट...
गोरखपुर को अखिल भारतीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। इसमें देश की 10 प्रमुख टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
- आले हैदर, आरएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed