फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Godhoiya: Beam broke during digging, cracks appeared in many houses

गोड़धोइया : खोदाई के दौरान बीम टूटा, कई मकानों में आईं दरारें

Mon, 02 Jun 2025 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Godhoiya: Beam broke during digging, cracks appeared in many houses
दो दिन पहले गर्डर लगाकर की गई थी शीट पायलिंग
विज्ञापन

गोरखपुर। गोड़धोइया नाला निर्माण के लिए खोदाई की वजह से रविवार को बिछिया इलाके में एक मकान का बीम टूटकर नीचे गिर गया। साथ ही वहां तीन अन्य मकानों में भी दरारें आ गईं। दो दिनों पहले कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय ने गर्डर लगाकर शीट पायलिंग की थी। इसके बावजूद मकान का बीम टूटकर नीचे गिर गया।
बीम टूटने के साथ ही वहां पर 4-5 फीट चौड़ाई में मिट्टी भी धसक गई है। बिछिया के न्यू प्राइवेट मॉडल कॉलोनी कौआबाग के प्रभुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि मकान का बीम टूटने से चिंता बढ़ गई है। बरसात में काफी परेशानी होगी। अब डर है कि कहीं मकान की क्षतिग्रस्त न हो जाए। आसपास के रहने वाले मकानों में भी दरारें आईं हैं। मकान के पीछे दो दिन पहले ही गर्डर धंसाकर लोहे की चादर से शीट पायलिंग की गई है, इसके बावजूद भी बीम टूट गया है।
विज्ञापन

जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि बिछिया कॉलोनी में जिस मकान के बीम टूटने की बात की जा रही है, उसमें गर्डर के साथ शीट पायलिंग भी की गई थी। टीम ने मौके पर जाकर देखा है। सभी मकानों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed