{"_id":"66eb81215644e2cd5b072fa4","slug":"gorakhpur-news-girl-student-crushed-by-car-after-refusing-to-marry-dies-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-689474-2024-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्रा ने शादी से किया इंकार, सिरफिरे ने कार से रौंदा- मौत; 3 महीने बाद था तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्रा ने शादी से किया इंकार, सिरफिरे ने कार से रौंदा- मौत; 3 महीने बाद था तिलक
Thu, 19 Sep 2024 10:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:34 AM IST
सार
बरहुआ की रहने वाली अंकिता यादव (20) पुत्री शिवशंकर शहर के गंगोत्री कॉलेज में स्नातक की छात्रा थी। तीन दिनों की छुट्टी के बाद बुधवार को कॉलेज जाने के लिए सुबह करीब दस बजे सड़क किनारे बंधे के पास ऑटो का इंतजार कर रही थी। सहजनवां से गोरखपुर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार अंकिता को रौंदते हुए डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
एसएसपी ने घटनास्थाल का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गीडा थाना क्षेत्र के बरहुआ के पास बुधवार सुबह एक सिरफिरे ने शादी से इनकार करने पर स्नातक की एक छात्रा को कार से रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार भी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, जिससे कार चालक घायल हो गया। उसे पुलिस की निगरानी में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बरहुआ की रहने वाली अंकिता यादव (20) पुत्री शिवशंकर शहर के गंगोत्री कॉलेज में स्नातक की छात्रा थी। तीन दिनों की छुट्टी के बाद बुधवार को कॉलेज जाने के लिए सुबह करीब दस बजे सड़क किनारे बंधे के पास ऑटो का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
सुबह हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार, इसी कार से कुचल कर छात्रा अंकिता की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान सहजनवां से गोरखपुर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार अंकिता को रौंदते हुए डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
यह देख आसपास के लोग दौड़े और छात्रा के पास पहुंचे लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उधर, टक्कर के बाद कार के भी परखचे उड़ गए थे, लेकिन चालक को ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी थी। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस ने पहले उसे जिला अस्पताल पहुंचाया पर बाद में मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। उसकी पहचान कुशीनगर जिले के हाटा थाना के गणेशपुर गांव के प्रिंस यादव के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कार चालक को भी चोट आई है। उसे पुलिस की निगरानी में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नार्थ पूरे प्रकरण की खुद मानीटरिंग कर रहे हैं।